UK general elections : पीएम मोदी ने लेबर पार्टी की जीत पर कीर स्टारमर को दी बधाई

0
536

नई दिल्ली। UK general elections :  ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी ने 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्जकर इतिहास रच दिया है। वहीं ऋषि सुनक की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर को बधाई दी है। बता दें कि अभी तक लेबर पार्टी 410 सीटों पर कब्जा जमा चुकी है। कंजर्वेटिव पार्टी सिर्फ 118 सीटों पर सिमट चुकी है। बता दें ब्रिटेन में 326 बहुमत का आंकड़ा है।

Kejriwal Case : केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई; CBI को कोर्ट का नोटिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि यूके के आम चुनाव (UK general elections) में उल्लेखनीय जीत पर कीर स्टारमर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं सभी क्षेत्रों में भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, आपसी विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग की आशा करता हूं।

पीएम मोदी ने ऋषि सुनक को दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने ऋषि सुनक को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ब्रिटेन में आपके सराहनीय नेतृत्व और अपने कार्यकाल के दौरान भारत-ब्रिटेन के बीच संबंधों को गहरा करने में आपके सक्रिय योगदान के लिए ऋषि सुनक को धन्यवाद। आपको और आपके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

लेबर पार्टी ने पार किया चार सौ सीटों का आंकड़ा

ब्रिटेन आम चुनाव के नतीजों में अभी तक लेबर पार्टी ने 406 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कंजर्वेटिव पार्टी 112 सीटों पर जीती है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 67 सीटें मिली हैं।

NEET Paper Leak : पेपर लीक का हरियाणा से जुड़ रहा कनेक्शन; CBI को मिले इनपुट

 

 

 

LEAVE A REPLY