Delhi Dehradun Expressway Opens : पीएम ने किया 212 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण; तीन राज्यों को सौगात

0
40

Delhi Dehradun Expressway Opens : वर्षों का इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इससे पहले पीएम मोदी ने बाबा भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को ब्रह्मकमल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। सीएम धामी ने शॉल और नंदा देवी राजजात यात्रा संबंधी स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Bihar New CM : आखिरी कैबिनेट बैठक में CM नीतीश कुमार ने बताया फैसला, आज देंगे CM पद से इस्तीफा

दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बनाए गए एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर को भारतीय वन्य जीव संस्थान ने तीन जोन में बांटा है। इसमे गणेशपुर, मोहंड और आसारोडी देहरादून तक के क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसके साथ ही दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर कई मायनों में खास

11,963 करोड़ की लागत से बना 210 किमी लंबा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर कई मायनों में खास है। दिसंबर 2021 में एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हुआ था, जो पूरा होने के बाद अब उद्घाटन के लिए तैयार है। दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर एक्सप्रेसवे बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से होते हुए दून के आशारोड़ी को जोड़ता है। खास है कि एक्सप्रेसवे पर 100 से ज्यादा अंडरपास, कई फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज और टनल बनाई गई है।

काफी समय से एक्सप्रेसवे के शुरू होने का लोगों को खासा इंतजार था। इस बीच कई बार उद्घाटन की तिथि की चर्चाएं भी चलीं लेकिन लोगों का इंतजार बढ़ता गया। और आज ये एक्सप्रेस वे पीएम मोदी ने जनता को समर्पित किया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र रावत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, खजान दास, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, भरत चौधरी मौजूद रहे।

पीएम ने उत्तराखंड को कई सौगातें दीं

सीएम धामी ने कहा कि जब भी पीएम मोदी आए हैं कोई ना कोई सौगात दी है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड में पर्यटन को नया विजन दिया है। आज इस कॉरिडोर की सौगात लेकर आए हैं। 2027 के चुनाव में भी हम कमल खिलाएंगे।

12 किमी के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर ने बनाया बेहद खास

एक्सप्रेसवे पर सबसे खास और अहम शिवालिक की पहाड़ियों यानी मोहंड में बना 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर माना जा रहा है। इस कॉरिडोर को इस तरह बनाया गया कि वाहन भी फर्राटा भरेंगे और वन्यजीवों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी, वन्यजीवों को वाहनों की आवाज भी सुनाई नहीं देगी। इसके लिए बाकायदा साउंड प्रूफ शीट लगाई गई हैं।

क्यों खास है एक्सप्रेस-वे

शामिल राज्य – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
कुल लंबाई – 213 किलोमीटर
लागत – 11,963 करोड़
12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाफ कॉरिडोर
200 मीटर लंबे 2 एलिफिटेंट अंडरपास, 6 एनिमल पास
370 मीटर लंबी सुरंग डाटकाली के पास
6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
2 आरओबी, 10 पुल, 7 इंटरचार्ज
2.5 घंटे में होगा दिल्ली का सफर
20 किलोमीटर वन क्षेत्र शामिल है एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट में
19 प्रतिशत ईंधन की बचत होने का अनुमान
1.95 लाख पेड़ लगाए गए हैं प्रतिपूरक वृक्षारोपण कार्य के लिए
33,840 पेड़ों का कटान बचा आधुनिक तकनीकी के प्रयोग से

Noida labor protest : वेतन वृद्धि की मांग पर श्रमिकों का हिंसक प्रदर्शन, 300 गिरफ्तारियां और 7 FIR दर्ज

LEAVE A REPLY