Bihar New CM : आखिरी कैबिनेट बैठक में CM नीतीश कुमार ने बताया फैसला, आज देंगे CM पद से इस्तीफा

0
39

Bihar New CM :  बिहारवासियों को अपने नए मुख्यमंत्री के नाम की जानकारी आज शाम तक मिल जाएगी। आज सुबह से ही सियासी गलियारे में काफी हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह आखिरी कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार जदयू विधायकों के साथ बैठक करेंगे। यहां से वह राजभवन जाएंगे और अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे देंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पटना पहुंच रहे हैं। दोनों के आने के बाद भाजपा और एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी।

Noida labor protest : वेतन वृद्धि की मांग पर श्रमिकों का हिंसक प्रदर्शन, 300 गिरफ्तारियां और 7 FIR दर्ज

किस समय सामने आएगा नए सीएम का नाम?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तीन बजे के पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक हैं। वह बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति बनाने के बाद जदयू सहित एनडीए के बाकी सहयोगी दलों को अपने विधायकों के समर्थन पत्र के साथ जुटना है। शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा, ताकि राज्यपाल नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण का समय दे सकें।

इस्तीफा अब किसी भी समय, नजर लोक भवन पर

10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का इस्तीफा अब किसी भी समय हो सकता है। आखिरी कैबिनेट बैठक के पहले नीतीश कुमार डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने गए थे। अब नीतीश कुमार का कोई राजकीय कार्यक्रम नहीं बचा है। अब सभी की नजरें लोक भवन, यानी गवर्नर हाउस पर है। नीतीश कुमार अभी जिस आवास में रहते हैं, उससे 100 मीटर की दूरी पर लोक भवन है। नीतीश निकलेंगे और लोक भवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके पहले भाजपा के कुछ दिग्गज भी उनके पास रहेंगे, खासकर दोनों उप मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की बात सामने आ रही है। दोनों के अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी हो सकते हैं।

भाजपा नेताओं ने क्या कहा?

भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि दोपहर 2 बजे से भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसके बाद एनडीए की बैठक होगी। हमारे राष्ट्रीय नेता यहां आ रहे हैं। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आज नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे पर जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि यह एनडीए और हमारे नेता नीतीश कुमार का स्पष्ट निर्णय है कि वे बिहार के लिए काम करने हेतु राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करें। नीतीश कुमार आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो उत्पादक होगी।

चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आज नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे पर राज्य मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि आज आखिरी कैबिनेट बैठक है, यह अच्छा नहीं लग रहा है। उनके साथ काम करते हुए हमने बहुत कुछ सीखा है। आज शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।

Ambedkar Jayanti : PM मोदी समेत अन्य हस्तियों ने डॉ आंबेडकर को नमन किया, किसने क्या कहा?

LEAVE A REPLY