Kharkiv Missile Attack : Kharkiv में Russian Attack ने मचाई भारी तबाही, 10 की मौत; 17 घायल

0
20

Kharkiv Missile Attack :  यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र में मंगलवार को रूसी मिसाइल हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल बताए गए हैं। हमला पेचेनीही गांव के मध्य इलाके में हुआ, जहां रिहायशी इमारतों के बीच दुकानें, कैफे और डाकघर मौजूद हैं। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कई इमारतों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

Mathura temple mosque Row : हिंदू पक्ष ने कहा… ईदगाह हटाओ, हम देंगे 100 किमी दूर जमीन

कहां और कैसे हुआ हमला?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि रूसी सेना ने सुबह के समय पेचेनीही में एक व्यस्त चौराहे को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि इस इलाके में डाकघर और कई दुकानें थीं और इसके आसपास रिहायशी इमारतें मौजूद थीं। जेलेंस्की ने हमले के बाद की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें क्षतिग्रस्त इमारत, आग की चपेट में आए वाहन और घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाते राहतकर्मी दिखाई दे रहे हैं।

जेलेंस्की ने रूस को जवाब देने की दी चेतावनी

हमले के बाद जेलेंस्की ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन इस रूसी हमले का जवाब जरूर देगा। इस बीच खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि हमले में 17 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मिसाइल हमले से 10 निजी इमारतों के अलावा एक कैफे, डाकघर, दुकान और कम से कम सात वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

हमले में क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ?

यूक्रेन के अभियोजक जनरल कार्यालय ने शुरुआती जानकारी के आधार पर कहा कि रूस ने हमले में दो छोटी बैंडेरोल क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया। एक स्थानीय अधिकारी ने यूक्रेन के सार्वजनिक प्रसारक सस्पिल्ने को बताया कि मिसाइलें गांव के मध्य हिस्से में गिरीं, जहां कैफे, डाकघर और दुकानें स्थित हैं। फिलहाल रूस की ओर से इस हमले पर तत्काल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

JPSC Student Protest : JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल, वार्ता के लिए पहुंचे छात्रों को करना पड़ा इंतजार; नहीं पहुंचे मंत्री

LEAVE A REPLY