Vande Mataram Controversy : सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, गाजियाबाद कोर्ट में दाखिल हुई शिकायत; इस दिन होगी सुनवाई

1
135

Vande Mataram Controversy :  गाजियाबाद में कांग्रेस वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के आरोप में आपराधिक शिकायत दाखिल की गई है। यह शिकायत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने गाजियाबाद की एसीजेएम-द्वितीय एमपी/एमएलए अदालत में दाखिल की है।

UTTARAKHAND RAIN : उत्तराखंड में 40 घंटे से ‘आफत’वाली बारिश, नदियों में बही गाड़ियां; राहत-बचाव टीम सक्रिय

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गायन में कथित तौर पर बाधा डाली गई। विष्णु गुप्ता ने अदालत से इस संबंध में 15 अगस्त के कार्यक्रम का वीडियो साक्ष्य के तौर पर पेश करने की मांग की है। अदालत ने शिकायत से जुड़ी अर्जी स्वीकार कर ली है। मामले में सुनवाई की अगली तारीख आठ सितंबर तय की गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया जा रहा था। इसी दौरान सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात करते और इशारा करते देखा गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम को बीच में रोकने का संकेत दिया और इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि सोनिया गांधी गीत रुकवाने के लिए नहीं, बल्कि काफी देर से खड़े खरगे के लिए कुर्सी मंगाने का इशारा कर रही थीं। अब इसी पर बवाल कटा है।

Kharkiv Missile Attack : Kharkiv में Russian Attack ने मचाई भारी तबाही, 10 की मौत; 17 घायल