The Great Khali News: भाजपा में शामिल हुए द ग्रेट खली, दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता

0
102
The Great Khali News:

नई दिल्ली। The Great Khali News: द ग्रेट खली ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वो भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर ही मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी मैं कोशिश करूंगा कि खरा उतरूंगा।

Uttarakhand Chunav 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर किया हमला

The Great Khali News: खली ने भाजपा का दामन थाम लिया

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव से पहले डबल्यूडबल्यूई पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल कर ली। इससे पंजाब में भाजपा के लिए एक अलग संदेश जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले साल 2021 में द ग्रेट खली ने ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी, उस समय इस मुलाकात की भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उम्मीद लगाई जा रही थी कि अब खली आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। मगर अब चुनावी पंडितों की सारी अटकलें धरी की धरी रह गई। खली ने भाजपा का दामन थाम लिया।

खली का पूरा नाम दिलीप सिंह राणा है। वह 49 वर्ष के हो गए हैं। बताया जाता है कि पांचवीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया। पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने गांव में सड़क के लिए पत्थर तोड़ने का काम शुरू किया। उसमें उन्‍हें आमदनी भी हो रही थी और खाना भी मिल जाता था। काम करने के बाद जब वह घर पहुंचते तो अपने सात भाई बहनों के साथ खाना खाते हुए जो भी उन्हें नसीब हुआ खा लेते थे। अपने आकार के कारण उन्‍हें ज्‍यादा खाने की जरूरत थी, लेकिन सभी एक साथ खाते थे और जिसने जितना खाना खाया वहीं हासिल होता था।

द ग्रेट खली हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव धिरैणा से हैं

द ग्रेट खली हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव धिरैणा से हैं। उनके पिता ज्‍वाला राम एक साधारण किसान हैं और उनकी माता टंडी देवी एक गृहिणी हैं। ग्रेट खली की पत्‍नी व एक बेटी भी है। वह अब जालंधर व करनाल में अपनी रेसलिंग अकादमी चला रहे हैं। खली के पास बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फ‍िल्‍मों के ऑफर भी उपलब्‍ध हैं।

Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा को राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत याचिका

LEAVE A REPLY