Darbhanga protest : कटिहार के बाद दरभंगा में बवाल, पुलिस ने छात्रों पर भांजी लाठियां; दागे आंसू गैस के गोले

0
16

दरभंगा। Darbhanga protest :  लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक पर गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आंदोलन अचानक उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ के एक हिस्से ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

Paper Leak Row : पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई’, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

पथराव में नगर एसपी अशोक कुमार घायल हो गए। उनके पांव के पास चोट लगने से खून बहने लगा। एक सिपाही के भी घायल होने की सूचना है।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बावजूद जब भीड़ नहीं हटी तो दंगा नियंत्रण के तहत सात राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े गए। घटना के करीब दो घंटे बाद भी पूरे लहेरियासराय थाना क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

बताया गया कि बिना पूर्व सूचना के करीब दो हजार से अधिक छात्र दरभंगा शहर के कर्पूरी चौक पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए समाहरणालय रोड पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

इसी दौरान अचानक भीड़ के एक हिस्से ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल थे, जिन्होंने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही स्वयं डीएम कौशल कुमार और एसएसनी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की कमान संभाली। शहर के कई थानों की पुलिस और दंगा नियंत्रण बल को तैनात किया गया है। पुलिस स्थिति सामान्य करने में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। पथराव करने वालों की पहचान सीसी फुटेज और वीडियो के आधार पर की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

CJP Protest : जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, वांगचुक का वजन 11 KG घटा; आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

LEAVE A REPLY