Jantar Mantar Violence : दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर हिंसा पर कार्रवाई शुरू की, उपद्रवियों के रद्द होंगे पासपोर्ट

0
3

नई दिल्ली। Jantar Mantar Violence :  जंतर-मंतर पर सीजेपी के चलो संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने उपद्रवियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

WANGCHUK ENDS HUNGER STRIKE : वांगचुक ने 26 दिनों बाद खत्म की भूख हड़ताल, पीएम मोदी ने की स्वस्थ रहने की कामना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संसद भवन के आसपास हिंसा और बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई के साथ-साथ उनके पासपोर्ट रद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिंसा में शामिल लोगाें की हो रही पहचान

दंगों और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है ताकि उनके पासपोर्ट को रद कराया जा सके। संसद की तरफ जाने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की थी।

जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा। झड़प के दौरान कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।

पासपोर्ट रद कराने की होगी सिफारिश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिंसक प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों को सख्त संदेश देने के लिए कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनके यात्रा दस्तावेज को भी निशाना बनाया जाएगा।

मौजूदा कानून के तहत मुकदमा दर्ज करने के अलावा, हिंसा में चिह्नित किए गए प्रदर्शनकारियों के पासपोर्ट रद कराने के लिए संबंधित प्राधिकारियों को सिफारिश भेजी जाएगी।

Darbhanga protest : कटिहार के बाद दरभंगा में बवाल, पुलिस ने छात्रों पर भांजी लाठियां; दागे आंसू गैस के गोले

LEAVE A REPLY