Amit Shah Rally Bihar : अमित शाह ने ‘जंगलराज’ पर लालू-नीतीश को घेरा

0
56

Amit Shah Rally Bihar :  शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर में पहुंचे। झंझारपुर स्टेडियम से उन्होंने लोगों को संबोधित किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि माता जानकी की धरती पर आए सभी लोग और जिगर के टुकड़े युवाओं काे प्रणाम।

Brij Bhushan Singh : बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट में हुए पेश, अगली सुनवाई 23 सितंबर

उन्होंने कहा कि यह भूमि विद्यापति, कर्पूरी ठाकुर के अलावा पूरनमंडल जैसे वीरों की है। इन्हें प्रमाण है। इसी धरती ने मधुबनी पेंटिंग से ख्याति विदेश में फैलाई। लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया था कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी को छुट्टी नहीं होगी। जनता ने उनकी औकात ठिकाने लगा दी।

अमित शाह ने कहा कि जल्दी ही चुनाव आने वाला है। 2014 में 40 प्रतिशत वोट और 31 सीटों के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। 2019 में भी भरपूर प्यार मिला और पीएम बनाया।

स्टेडियम में हर ओर भीड़ (Amit Shah Rally Bihar)

उन्होंने कहा कि वह हेलीकाप्टर से देख रहे थे कि हर ओर भीड़ है। स्टेडियम में जगह नहीं है। आज उत्साह है। मोदी जी के समर्थन में 39 सीट का रिकॉर्ड टूटेगा। सभी 40 सीटें भाजपा जीतेगी।

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने कई ऐसे काम किए हैं, जिसे बताना संभव नहींं। समय कम पड़ जाएगा। चंद्रयान जब लैंड किया तो मन आनंद से भर गया। G20 में हमारे प्रधानमंत्री ने हथौड़ा लेकर अफ्रीकन यूनियन को शामिल किया तो सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

उन्होंने कहा कि यह भारत के आर्थिक विकास का नक्शा खींचने वाला है। कई देश भारत के साथ व्यापार करने को लालायित हैं। उन्हें भारत पर विश्वास है। कई राज्यों में गया। वहां युवाओं ने इसके लिए आनंद व्यक्त किया। मोदी जी ने इसके माध्यम से भारत को विश्व में स्थापित किया है।

शाह ने कहा कि G20 के माध्यम से मधुबनी पेंटिंग व नालंदा विश्वविद्यालय विश्व में छाया है। यहां नीतीश-लालू की सरकार चल रही है।

पत्रकारों की हत्या पर बिहार सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि वह बिहार के अखबार बारीकी से पढ़ते हैं। लूट, हत्या, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या हो रही है। यह स्वार्थी गठबंधन है। झंझारपुर वालोंं क्या जंजंगलराज फिर चाहिए? लालू एक्टिव हो गए हैं व नीतीश इनएक्टिव। गठबंधन का नाम बदल गया है।

अमित शाह ने कहा, ‘नीतीश लालू के भ्रष्टाचार को नहीं देख रहे। वे यूपीए में भ्रष्टाचार किए, इसलिए वे इस नाम से मैदान में नहीं आ सकते तो नाम बदल लिया। लेकिन लालू वही हैं, इसे याद रखिएगा। रामचरित मानस का अपमान, जन्माष्टमी व रक्षाबंधन की छुट्टी रद क्या इससे आप सहमत हैंं।’

उन्होंने कहा कि लोग सनातम को कई रोगों के नाम से जोड़ देते हैं। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनाया तो पूरा सीमांत क्षेत्र घुसपैठ से भर जाएगा। यह वोट बैंक की राजनीति करने के लिए लालू कुछ भी करने के लिए तैयार हैंं।

कश्मीर को लेकर जनता से सवाल (Amit Shah Rally Bihar)

अमित शाह ने कहा कि बालू माफिया सक्रिय हैं। टाइम बम बरामद हो रहे। उफान भरती बागमती सबको डरा रही है। इसका एकमात्र विकल्प है केंद्र में मोदी की सरकार बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर बनना चाहिए था कि नहींं। सालों तक इस गठबंधन ने इसे रोककर रखा। कांग्रेस, लालू ने रोककर रखा। आपने मोदी जी को पीएम बनाया, जनवरी में रामलला विराजमान होंगे। इसलिए इनके पेट में दर्द है और सिर पीट रहे हैंं।

इसके अलावा शाह ने जनता से पूछा, कश्मीर हमारा है या नहीं, 370 जाना चाहिए कि नहीं। नीतीश, लालू और कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए इसे बचाकर रखा। मोदी जी ने इसे समाप्त कर दिया।

शाह ने कहा, ‘हमारी सरकार में दरभंगा एयरपोर्ट मोदी जी ने बनवाया। तीन साल में 16 लाख यात्री यात्रा कर चुके हैं। 40 करोड़ की लागत से टर्मिनल का काम चल रहा है। एम्स पर हमेशा नीतीश बाबू बोलते रहते हैंं। बहुत कम प्रदेश हैं जहां दो एम्स हैंं।

उन्होंने कहा कि बिहार (Amit Shah Rally Bihar) में दो एम्स है। पटना में कार्यरत है और दरभंगा में प्रस्तावित है। यहां 81 एकड़ जमीन नीतीश बाबू नहीं लिए होते तो एम्स बन गया होता। इनके कारण साढ़े 1200 करोड़ की लागत से बनने वाला एम्स रुक गया। इनसे सवाल पूछिए।

तीन वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन की सुविधा

गृह मंत्री ने कहा, ‘मिथिला के मखाने को जीआइ टैग देने का काम मोदीजी ने किया। किसानों को इससे फायदा होगा। सवा चार सौ करोड़ की लागत से कई स्टेशनों का पुन: विकास करने का काम हमारी सरकार कर रही है। मैं लालू जी से पूछ रहा हूं। 10 साल आप केंद्र में मंत्री थे। बिहार को क्या दिया। सिर्फ दो लाख करोड़ दिया था।’

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने बिहार से अन्याय क्यों किया। हमारी सरकार ने राजमार्गों के लिए 72 हजार करोड़ दिया। 12 हजार 400 करोड़ की लागत से पुल की डीपीआर बनी है। कोसी नदी पर चार लेन पुल का निर्माण 1500 करोड़ की लागत से हो रहा। चार वंदे भारत ट्रेन दी।

उन्होंने कहा कि तीन वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन की भी सुविधा मिलने वाली है। अमृत योजना के तहत 49 स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाया जा रहा। 12 करोड़ से पटना एयरपोर्ट का उन्नयनीकरण हो रहा।

शाह ने आगे कहा कि लालू जी गरीब की बात करते हैं। उन्होंने किसानों को क्या दिया। मोदी जी ने 86 लाख किसानेां को हर साल 6000 रुपये दे रहे हैंं।

80 हजार से अधिक को मुफ्त स्वास्थ्य लाभ मिल रहा। माताओं के घर में शौचालय बनवाया। गया। बिहार के एक करोड़ परिवार के लोगों को अनाज मिल रहा। 23 लाख माताओं को उज्जवला का लाभ मिला।

इसके अलावा, अंत में अमित शाह (Amit Shah Rally Bihar) ने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ है। सबको कोरोना का टीका लगा है या नहीं। किसी को 10 पैसा देना पड़ा क्या? मोदी जी ने सभी को सुरक्षित किया। यह स्वार्थ का गठबंधन है। लालू अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश जी हर बार की तरह पीएम बनाना चाहते हैं, लेकिन वहां सीट खाली नहीं है। मोदी जी वहां फिर बैठने वाले हैं। सीता मैया की जय, भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ उनका भाषण समाप्त हुआ।

मधुबनी के झंझारपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा के लिए भाजपा के कई बड़े नेता जुटे। इस मौके पर सभी ने भाषण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा ने की। संचालन राजनगर विधायक रामप्रीत पासवान ने किया।

अमित शाह की सभा के लिए पहुंचे दिग्गज नेता

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नन्द किशोर यादव, आरसीपी सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, दरभंगा विधायक संजय सरावगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि साहनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत कई नेता पहुंचे।

राज्यसभा संसाद शम्भू शरण और राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने इस दौरान कहा कि रामचरितमानस मानस को कलंकित करने वाले लोगों को उखड़ फेंकना है। सबसे योग्य बिहार के लिए विकास नहीं हो रहा है।

रामकृपाल यादव बोले सावन में मटन खाते हैं लालू

वहीं, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि परिवारवाद वालों ने घमंडिया गठबंधन ने केवल सनातन धर्म को गालियां देने का काम किया है। सनातन को बदनाम करने का काम किया है। लेकिन 2024 में मोदी की लहर में खत्म हो जाएंगे। लालू पर निशाना साधते हुए कि सावन में मटन खाते हैं। वहीं इनके नेता रामचरित मानस को साइनेट कह कर सनातन को बदनाम कर रहे है।

इसके अलावा, मधुबनी के सांसद अशोक यादव ने कहा कि मुगल के काल में सनातन खत्म नहीं हुआ तो अब क्या होगा। ऐसा सोचने वाले मिट्टी में मिल जायेंगे।

पूर्व मंत्री नन्द किशोर यादव ने कहा कि विपक्ष गठबंधन वाले राम और सनातन को समाप्त करना चाहता है। वहीं, आरसीपी सिंह ने कहा रामराज्य और सुशासन की बात करते हैं और राम को की खत्म करने की सोच रखते हैं।

नीतीश कुमार पर कटाक्ष

नीतिश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कहते हैं 73 साल के हो गए और आने वाले 100 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी। वहीं मोदी ने हजारों वर्ष तक भारत के भविष्य की बात करते हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी 62 पार्टी मिलकर घमण्डिया गठबंधन है वे मोदी जैसे शेर को का सामना नहीं कर सकते। कहते हैं अतिपिछड़ा मेरा वोट है लेकिन उपमुख्यमंत्री मंत्री बेटा बेटी को बनाएंगे। जबकि भाजपा में ऐसा नहीं है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज विशेष विमान से 11.30 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। झंझारपुर के ललित-कर्पूरी मैदान में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जोगबनी में नवनिर्मित केंद्रीय सरकारी भवनों का उद्घाटन करने जाएंगे। बथनाहा एसएसबी के भवनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।

शाह लगभग चार घंटे बिहार में रहेंगे। झंझारपुर में गृह मंत्री 1.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह यहां करीब एक घंटे रहेंगे। वे 3.30 बजे जोगबनी पहुंचेंगे। यहां भी लगभग घंटेभर का कार्यक्रम है। वहां से हेलिकॉप्टर से दरभंगा एयरपोर्ट आएंगे। शाम पांच बजे के आसपास दरभंगा से वापसी का कार्यक्रम है।

CM Dhami Birthday : पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राजनेताओं ने दी बधाई

LEAVE A REPLY