Parliament Security Breach : आरोपियों के जूते तैयार करने वाले मोची की तलाश

0
103

Parliament Security Breach:  दिल्ली पुलिस ने उस मोची का पता लगाने के लिए यूपी पुलिस से मदद मांगी है, जिसने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी के जूतों में धुएं के डिब्बे फिट करने के लिए छेद बनाए थे।

Delhi : मॉब लिंचिंग में मरने वालों को मिलेगा मुआवजा, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सागर ने पहले खुद जूते में छेद की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर मोची से संपर्क किया, जो साइकिल से लखनऊ के आलमबाग गया था। दिल्ली पुलिस की एक टीम इस महीने की शुरुआत में मोची की तलाश के लिए लखनऊ गई थी।

क्या था पूरा मामला (Parliament Security Breach)

यह घटना 13 दिसंबर को दोपहर एक बजकर एक मिनट पर हुई। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल शून्य काल की कार्यवाही को संचालित कर रहे थे। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। तभी दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए।

नीले रंग की जैकेट पहना एक शख्स सांसदों की सीट पर कूदने लगा। वह लगभग तीन कतार लांघकर आसन की तरफ जाने लगा। अफरा-तफरी के माहौल के बीच कुछ सांसदों ने हिम्मत दिखाकर उसे घेर लिया। मार्शल भी दौड़कर आ गए। तभी उस युवक ने जूते के अंदर से कुछ पदार्थ निकाला।

इसके बाद वहां पीले रंग का धुआं उठने लगा। बाद में सांसदों और मार्शलों ने मिलकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

Covid Update : मणिपुर में JN.1 सब-वेरिएंट का पहला मामला आया सामने

LEAVE A REPLY