Delhi Corona Cases : राजधानी में डरा रहा कोरोना, आज दो महिलाओं की मौत

0
398

Delhi Corona Cases : राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में हर दिन बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। आए दिन कोरोना की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई। जिसके बाद दिल्ली में अब तक कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

Vishwa Sanatan Mahapeeth : हरिद्वार में 500 करोड़ की लागत से स्थापित होगी विश्व सनातन महापीठ

एक 67 वर्षीय महिला को एचटीएन, किडनी रोग, कोविड निमोनिया, सेप्सिस, रिफ्रैक्टरी सेप्टिक शॉक जैसी बीमारियां थी। वहीं दूसरी 74 वर्षीय महिला को सीएडी, रुमेटीइड आर्थराइटिस, एलआरटीआई, सेप्टिक शॉक के साथ एमओडीएसएस बीमारी ने घेर रखा था। दोनों महिलाओं की मौत हो गई है।

कोरोना से 65 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम (Delhi Corona Cases)

बीते बुधवार को कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आया था, 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। कोरोना से बुधवार तक 13 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 60 से अधिक नए मरीज मिले थे।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या 620 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 65 रही। कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग कई दूसरी बीमारियों से जूझ रहा था, इसमें कार्सिनोमा ओरल कैविटी (मुंह का कैंसर), एक्यूट किडनी इंजरी सहित एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (फेफड़ों का खराब होना) था।

देशभर में कोरोना के कुल मामलों में दिल्ली दूसरे नंबर पर

दिल्ली में एक जनवरी 2025 से लेकर अब तक कोरोना के 2480 मामले सामने आ चुके हैं। देशभर में कोरोना के कुल मामलों में दिल्ली दूसरे नंबर पर है। डॉक्टरों की मानें तो कोरोना के मरीजों में हल्के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इसमें खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण शामिल हैं।

Assembly By-election 2025 : देश के चार राज्यों में पांच सीटों के लिए उपचुनाव जारी, 23 जून को आएंगे नतीजे

LEAVE A REPLY