Uttarakhand Protest : उत्तराखंड में भी पेपरलीक को लेकर प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

0
13

गैरसैंण: Uttarakhand Protest  देशभर में लगातार सामने आ रहे भर्ती घोटालों, पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में युवा कांग्रेस व NSUI के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व एनएसयूआई के छात्रों ने गैरसैंण के मुख्य चौराहे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी युवाओं ने केंद्र सरकार व परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की.

Punjab Farmers Protest : पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

प्रदर्शनकारियों ने कहा NEET, JEE, UGC-NET सहित तमाम राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने करोड़ों छात्रों का विश्वास तोड़ा है. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रही है. जिससे युवाओं का भविष्य लगातार संकट में पड़ता जा रहा है. उन्होंने कहा उत्तराखंड में (UKSSSC) सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हुए पेपर लीक सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बावजूद यदि ऐसी घटनाएं दोबारा सामने आती हैं, तो यह व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है. छात्रों ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा निष्पक्ष जांच की मांग की.

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा की मांग करते हुए कहा कि,NTA की कार्यप्रणाली की न्यायिक समीक्षा कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए. वहीं,परीक्षा अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों एवं परिवारों को न्याय तथा उचित सहायता प्रदान की जाए.

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गैरसैण मोहन भंडारी ने कहा “यह आंदोलन केवल एक परीक्षा या एक भर्ती का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का प्रश्न है. उन्होंने प्रदेश एवं देश के युवाओं से इस अभियान में एकजुट होकर भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया.

जिला कांग्रेस महासचिव प्रदीप कुंवर ने कहा कि, विगत 12 वर्षों से भाजपा के शासन काल में लगातार पेपर लीक, भर्ती घोटाला सामने आ रहा हैं. जिसको लेकर इस सरकार द्वारा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इन सब की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा यदि शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो,आने वाले समय में युवा कांग्रेस एक बड़ा जन आंदोलन करेगी.

NDA Parliamentary Meeting : एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू, पीएम बोले – ‘पेपर लीक के दोषियों को सख्त सजा दिलाएंगे’

LEAVE A REPLY