पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वे मुख्यमंत्री

0
232

उत्तराखंड प्रदेश का 11वें मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग चुकी है जी हाँ 21 साल के प्रदेश का 11वें मुख्यमंत्री का नाम है 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी।
बता दें कि सूबे के नए सीएम व 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के रूप में होंगे बस अब राजतिलक होना बाकी है। आपको बता दें की रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

शनिवार को बीजेपी विधायक मंडल की बैठक में सर्व सहमति से प्रदेश के 11 वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम मुहर लगी।
पुष्कर सिंह धामी का जन्म पिथौरागढ़ के ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ है। उनकी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई है। धामी ने खटीमा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार जीत हासिल की है आपको बता दें की रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

पुष्कर सिंह धामी
जन्म तिथि : 16.09.1975
विधान सभा का नाम : 70, विधान सभा क्षेत्र, खटीमा
माता का नाम : विश्ना देवी
पत्नी का नाम : गीता धामी
शैक्षिक योग्यता : स्नातकोत्तर, व्यावसायिक – मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक में मास्टर

LEAVE A REPLY