Haridwar : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे हरिद्वार, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कही ये बात

0
143

Haridwar : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार सहित आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद लिया।

Malan Bridge : कोटद्वार-भाबर क्षेत्र से मोटाढ़ाक को जोड़ने वाले मालन पुल की प्रतीक्षा हुई समाप्त

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेनाओं के शौर्य का प्रतीक है जिसको देश और दुनिया सदियों तक याद रखेगी। यह ऑपरेशन हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। वहीं एक देश एक चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बहुत आवश्यक है।

उन्होंने कहा इसके आने से देश के विकास की गति तेज होगी, अगर हम आर्थिक विशेषज्ञों की माने तो जो भारत आज विश्व मे चौथे नंबर की आर्थिक शक्ति हैं। वह एक देश एक चुनाव होने के बाद विश्व स्तर पर तीसरे नंबर की शक्ति बन जाएगा।

Jyoti Malhotra Case : ज्योति मल्होत्रा के खातों की जांच, PNB एकाउंट में नहीं मिली कोई बड़े लेन-देन की जानकारी

LEAVE A REPLY