Booster dose campaign : प्रदेश में आज से शुरू, निरीक्षण करने पहुंचे CM धामी

0
Uttarakhand corona update, corona, coronavirus update, booster dose, pushkar singh dhami, cm dhapo
Booster dose campaign

देहरादून: Booster dose campaign  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड के बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैम्प का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। इसके लिए नियमित कैम्प लगाए जायेंगे।

Sikkim Accident : सिक्किम में सेना का वाहन खाई में गिरा, 16 जवान शहीद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को शुक्रवार से बूस्टर डोज (Booster dose campaign) के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए जाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड महामारी पर नियंत्रण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में बैठक की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। कोरोना के नए वेरिएंट की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

CM DHAMI

 

 

राज्य में बनाये जायेंगे 50 हजार पॉली हाउस

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर घोषणा की कि राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाये जायेंगे। नाबार्ड के सहयोग से ये पॉली हाउस बनाये जायेंगे। इन सभी पॉली हाउस का निर्माण राज्य में 02 वर्ष के अन्दर किया जायेगा। राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य के चार मैदानी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को मंडुआ दिया जायेगा। जिसके लिए 10 हजार मीट्रिक टन मंडुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा।

इससे जहां किसानों की आय बढ़ेगी। मोटे अनाजों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों की आय दुगुनी करने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

Covid Variant BF.7 : उत्‍तराखंड में कोरोना से नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश जारी

 

LEAVE A REPLY