Arvind kejriwal: का एलान, कर्नल कोठियाल होंगे मुख्यमंत्री पद के दावेदार

0
209

देहरादून। Arvind kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि उत्तराखंड में कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल सीएम पद के दावेदार होंगे। इस दौरान उन्होंने कोठियाल की उपलब्धियों के बारे में भी बात की। केजरीवाल ने कोठियाल को भोले का फौजी भी बताया और कहा कि उन्होंने आपदा के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्यों बखूबी अंजाम दिया।

Kabul to Jamnagar: पहुंचा वायुसेना का C-17 विमान

Arvind kejriwal: बार-बार उत्तराखंड का दौरा

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को धार देने में जुट गए हैं। आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड में पैठ बनाने की जुगत में लगी हुई है। यही वजह है कि सीएम अरविंद केजरीवाल बार-बार उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। आज केजरीवाल सुबह दून पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इसके बाद उन्होंने अजय कोठियाल को सीएम पद का दावेदार घोषित किया। साथ ही उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा भी की। इससे पहले किए अपने दौरे में सीएम केजरीवाल मुफ्त बिजली की भी घोषणा कर चुके हैं। आपको बता दें कि अभी सीएम केजरीवाल रोड शो भी करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मनीष सिसौदिया देहरादून आए

केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मनीष सिसौदिया देहरादून आए थे। उन्होंने कहा था कि इस पर हम जनता की राय जानेंगे। हमनें प्रदेश की जनता से सुझाव लिए हैं। आप से सीएम कैंडिडेट किसे बनाना चाहिए इस पर लोगों का बेहतरीन जवाब आया है। लोगों ने कहा कि जब से उत्तराखंड बना है तो कुछ पार्टी और नेताओं ने उत्तराखंड को लूट लिया। अब हमें पार्टियां नहीं बल्कि देशभक्त फौजी चाहिए। बहुत बड़े स्तर पर लोगों ने कहा कि इन पार्टियों के भरोसे उत्तराखंड आगे नहीं बढ़ सकता। हमें कर्नल अजय कोठियाल ही चाहिए। यह निर्णय आप पार्टी ने नहीं बल्कि यहां की जनता ने लिया है।

कहा कि कर्नल कोठियाल वो शख्स हैं, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। जब उत्तराखंड के नेता इस प्रदेश को लूट रहे थे, तब यह शख्स सीमा पर देश की हिफाजत में लगा था। कुछ साल पहले केदारनाथ आपदा आई थी। तब इस शख्स ने अपनी टीम के साथ मिलकर केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया था, अब इन्होंने उत्तराखंड के नवनिर्माण का बीड़ा उठाया है।

हम उत्तराखंड को देवभूमि कहते हैं। यहां इतने तीर्थ स्थान हैं। कितने देवी देवताओं का वास है यहां। पूरी दुनिया से हिन्दू यहां श्रद्धा के साथ दर्शन करने आते हैं। कर्नल कोठियाल को केदारनाथ में काम की वजह से लोग भोले का फौजी भी कहते हैं

Almora and Pithoragarh: को रेलमार्ग से जोड़ने की तैयारी: CM

LEAVE A REPLY