Almora Bus Accident : अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस… सात लोगों की मौत

0
170

Almora Bus Accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस खाई में गिरने की खबर है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

Trump-Zelenskyy Meet : ‘शांति योजना पर 90% सहमति’, बैठक के बाद जेलेंस्की

जानकारी के अनुसार, भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। एक बस खाई (Almora Bus Accident) में गिर गई है। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 12 यात्री सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को निकालने और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का काम जारी है। फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

ED raids Chhattisgarh : भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि अधिग्रहण मामले में ED का एक्शन, कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापामारी

LEAVE A REPLY