Primary school instructors and cooks: को CM योगी ने दिया नए साल का उपहार

0
602

लखनऊ। Primary school instructors and cooks:  उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइया और अल्पकालिक अनुदेशकों (Primary school instructors and cooks) को नए साल पर मानदेय बढ़ोतरी का उपहार मिल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों का 2000 रुपये और रसोइयों का 500 प्रति माह मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। अब अनुदेशकों को 9000 रुपये और रसोइयों को 2000 रुपये मानदेय मिलेगा। इसका लाभ प्रदेश के चार लाख रसोइया और अंशकालिक अनुदेशकों को मिलेगा।

Covid-19 news : ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच न्यू ईयर पार्टी, शादियों पर पाबंदी

रसोइयों को वर्ष में दो साड़ियां और पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अटल कंवेंशन सेंटर में संवाद समारोह में कहा कि रसोइयों को वर्ष में दो साड़ियां और पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा योजना का भी लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें एप्रिन और हेड कैप भी मुहैया कराएंगे। रसोइयों के बैंक में खाते खुलवाए जाएंगे और उसी में साड़ी आदि का धन भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के विकट दौर में अन्य राज्यों की सरकारों ने कर्मचारियों के वेतन और मानदेय में बड़े पैमाने पर कटौती की है, जबकि उत्तर प्रदेश में सभी की सेवाएं सुरक्षित रखते हुए मानदेय बढ़ाया जा रहा है।

एक करोड़ 82 लाख छात्र छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खाते में 1100 रुपये की धनराशि भेजी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले 75 बालिकाएं और 40 प्रतिशत बालक नंगे पांव बिना यूनीफार्म के विद्यालय आते रहे थे। अब सरकार ने उन्हें वर्ष में दो यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूता-मोजा और स्वेटर दे रही है। इसी वर्ष से एक करोड़ 82 लाख छात्र छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खाते में 1100 रुपये की धनराशि भेजी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या तेजी से घट रही थी, अभियान चलाकर छात्र संख्या बढ़ाई गई। 54 लाख से अधिक विद्यार्थियों का स्कूलों में दाखिला हुआ है। प्रदेश के एक लाख 56 हजार विद्यालयों में से एक लाख 30 हजार स्कूलों का आपरेशन कायाकल्प के तहत रंग रोगन कराकर सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।

Punjab government big Announcement : विद्यार्थियों के लिए की बस सेवा मुफ्त

LEAVE A REPLY