Congress leader RPN Singh: भारतीय जनता पार्टी में शामिल

0
161

लखनऊ। Congress leader RPN Singh:  उत्तर प्रदेश के साथ ही देश में कांग्रेस के बड़े नेता कुंवर आरपीएन सिंह (Congress leader RPN Singh) ने मंलगवार को अपनी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। आरपीएन सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

Union Budget 2022: खाद्यान्न भंडारण और राशन वितरण में राज्यों की बढ़ेगी भूमिका

आरपीएन सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय नई दिल्ली में आरपीएन सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। उत्तर प्रदेश विधानसभा सभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा तथा भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने आरपीएन सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के साथ सहारनपुर में 30 वर्ष से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशि मदान तथा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़े राजेन्द्र अवाना भी भाजपा में शामिल हो गए।

इस अवसर पर आरपीएन सिंह ने कहा कि मैंने काफी लम्बे समय तक कांग्रेस की हर स्तर पर सेवा की, अपना समय दिया। जनता की सेवा करने के लिए जिस पार्टी में करीब 30 वर्ष तक रहा अब वो पार्टी वैसी नहीं रही जैसी पहले थी, इसी कारण उसको छोड़ कर भाजपा में आया हूं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया

उत्तर प्रदेश के साथ ही देश में कांग्रेस के बड़े नेता कुंवर आरपीएन सिंह ने कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। आरपीएन सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

कुशीनगर में पडरौना के सैंथवार राजघराने के आरपीएन सिंह ने इससे पहले मंगलवार को दिन में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रेषित कर दिया था।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा और सोमवार को ही कांग्रेस का स्टार प्रचारक की सूची में शामिल पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उनको उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टिकट भी दे सकती है। जितिन प्रसाद तथा आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा और चर्चित चेहरा माने जाते थे। जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब आरपीएन सिंह भी जितिन की तरह ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

पहले चरण के मतदान के लिए 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल

केन्द्र की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे कुशीनगर के शाही सैंथवार परिवार के आरपीएन सिंह को कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया, लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने आज नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। केन्द्र सरकार में आरपीएन सिंह गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरएपीएन सिंह ने कांग्रेस को छोड़ दिया है। आरपीएन सिंह ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वह मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। उनके साथ समाजवादी पार्टी के विधायक शरदवीर सिंह भी भाजपा की सदस्यता लेंगे।

HP Foundation Day: की पीएम मोदी ने लोगों को दी बधाई

 

 

LEAVE A REPLY