Amit Shah Lucknow Visit : ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

0
86

लखनऊ।  Amit Shah Lucknow Visit :   उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद एक्टिव मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी की चाल को गति प्रदान करने केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह एक दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही विपक्ष को आड़े हाथ लिया। डिफेंस एक्सपो मैदान वृंदावन योजना में अमित शाह ने सदस्यता लेने वाले कुछ युवकों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही जनसभा को संबोधित भी किया। लम्बे समय बाद लखनऊ आए भाजपा के चाणक्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी बड़ा संदेश दे दिया है।

Facebook ने इस कारण बदला अपना नाम, यूजर्स पर क्या होगा इसका असर

केन्द्र में 2024 तथा उत्तर प्रदेश में 2022 का रोड मैप तय कर दिया

डिफेंस एक्सपो के मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के अंदाज में माइक संभालने वाले अमित शाह ने भाजपा की सारी उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही केन्द्र में 2024 तथा उत्तर प्रदेश में 2022 का रोड मैप तय कर दिया। अमित शाह ने साफ कहा कि केन्द्र में अगर वर्ष 2024 में नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाना होगा। मोदी जी को एक बार फिर मौका दे दीजिए। अमित शाह ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में लोक संकल्प के सारे वादे पूरे किए हैं, लेकिन अभी पांच साल का मौका और चाहिए ताकि उत्तर प्रदेश को सभी जगह पर देश में नम्बर वन पर लाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सबसे बड़ा काम अगर योगी आदित्यनाथ ने किया है तो वह को माफियाओं से मुक्ति दिलाने का काम किया है। लगभग 1,43,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई हैं और उसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। मेरठ में यूनिवर्सिटी होने के बावजूद वहां की बच्चियां दिल्ली में किराये के घर में रहकर पढ़ाई करती थीं। यूपी में उनकी सलामती नहीं थी। आज कोई भी लड़की स्कूटी पर रात 12 बजे भी यूपी की सड़कों पर चल सकती है, कोई डर नहीं है।

Amit Shah Lucknow Visit : कोरोनाकाल और बाढ़ के दौरान अखिलेश कहां थेः भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आक्रामक अंदाज में संबोधित किया। उन्होंने जब देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में था तो अखिलेश यादव और राहुल गांधी कहां थे? जब यूपी में भीषण बाढ़ का कहर बरपा तो सपा अध्यक्ष घर में छुपे थे। चुनाव नजदीक आया तो इनके कार्यकर्ता सड़कों और गलियों प्रचार कर रहे हैं, लेकिन जब राज्य के लोग संकट में थे तो कार्यकर्ता तो छोड़िए, इनके नेता ही गायब थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, इन लोगों को सिर्फ वोट से मतलब है। प्रदेश और देश की समस्या से ये कोसों दूर हैं। योगी ने प्रदेश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। आज यूपी देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। यह योगी सरकार की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतने का संकल्प दिलाया।

अमित शाह संबोधन के शुरुआत में ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, वर्ष 2014 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के आने के बाद देश की जनता ने राहत की सांस ली। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, सरकारें परिवार के लिए नहीं बनतीं हैं। लेकिन, सपा और कांग्रेस को इसके मायने नहीं पता हैं। वह शनिवार को सुबह नई दिल्ली की वापसी करेंगे। अमित शाह ने कहा, एक समय ऐसा था कि शाम होते ही लड़कियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आम जनता पलायन करने को मजबूर थे। गुंडागर्दी चरम पर थी। दिनदहाड़े हत्याएं होती थीं। कानून व्यवस्था के नाम पर जनता से लूट मची थी। लेकिन, अब प्रदेश की जनता जान चुकी है कि किसके हाथ में यूपी का भला कर सकता है।

पीएम मोदी ने साकार किया एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में 2014 में नई चेतना आई थी। भाजपा ने ने कहा वो करके दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य डेढ़ करोड़ नए कार्यकर्ता बनाने का है।

Amit Shah Lucknow Visit :  हर बिरादरी के लोग बिना किसी रिश्वत के नौकरी पा रहे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश तथा यहां के सभी निवासियों को बदहाल करने वाली अखिलेश यादव की सरकार में सरकारी नौकरी के लिए सैफई से सूची आती थी। आज स्थिति बदली है। आज हर बिरादरी के लोग बिना किसी रिश्वत के नौकरी पा रहे हैं। सरकार ने पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का अपना वादा निभाया है। भाजपा तो कार्यकर्ताओं का दल है। मेहनती कार्यकर्ताओं ने पार्टी खड़ी की है और यह पार्टी देश तथा उत्तर प्रदेश पर राज कर रही है।

Ghazipur and Tikri Border : बैरिकेड हटने के बाद भी आसान नहीं होगी ‘राह’

 

 

LEAVE A REPLY