कुंभ में आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को तीन के बदले अब एक ही जांच दिखाने की परमिशन दी गई है

0
299

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एक बड़ा ऐलान किया है उन्होंने कोरोना महामारी को देखते हुए चारधाम यात्रा और कुंभ में आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को तीन के बदले अब एक ही जांच दिखाने की परमिशन दी गई है । दरअसल शनिवार को पर्यटन मंत्री ने कहा था कि चारधाम व कुंभ यात्रा में आने वालों को सीबीएनएएटी, टीआरवीईएनएटी व आरटीपीसीआर तीनों जांचें लाना आवशयक होगा । अब इस पर संशोधन करते हुए पर्यटन मंत्री बताया की एक जांच रिपोर्ट दिखाने पर जाने की इजाजत दे दी जाएगी। सतपाल महाराज ने महाकुम्भ और चारधाम यात्रा पर आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और साधु-संतों से आग्रह किया है कि वह धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं का पालन करने के लिए सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल करते हुए कोविड नियमों का पालन जरूर करे । ताकि हम सब एक दूसरे के सहयोग से चारधाम यात्रा और कुंभ का सफलता पूर्वक संचालन कर सकें

LEAVE A REPLY