National Sports Awards 2024 : मोहम्मद शमी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

0
61

National Sports Awards 2024 : मंगलवार (9 जनवरी) को भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें कि पिछली बार 2021 में शिखर धवन को यह पुरस्कार मिला था। शमी 58वें क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया है। इनमें 12 महिला क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं। दो साल बाद किसी क्रिकेटर को अर्जुन अवॉर्ड मिला है।

Land For Job Scam: मुश्किल में पड़ा लालू परिवार, ED ने दाखिल की चार्जशीट

शमी ने इस साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे और टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गया, लेकिन टीम के प्रदर्शन की तारीफ खूब हुई। शमी को शुरुआती मैचों में खेलने का अवसर नहीं मिला था।

अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट (National Sports Awards 2024)

वर्ष नाम
2023 मोहम्मद शमी
2021 शिखर धवन
2020 ईशांत शर्मा
2019 रवींद्र जडेजा
2017 चेतेश्वर पुजारा
2016 अजिंक्य रहाणे
2015 रोहित शर्मा
2014 रविचंद्रन अश्विन
2013 विराट कोहली
2012 युवराज सिंह
2011 जहीर खान
2009 गौतम गंभीर
2003 हरभजन सिंह
2002 वीरेंद्र सहवाग
2001 वीवीएस लक्ष्मण
2000 वेंकटेश प्रसाद
1998 नयन मोंगिया
1998 राहुल द्रविड़
1997 अजय जडेजा
1997 सौरव गांगुली
1996 जवागल श्रीनाथ
1995 अनिल कुंबले
1994 सचिन तेंदुलकर
1993 मनोज प्रभाकर
1993 किरण मोरे
1989 मदन लाल
1986 मोहम्मद अजहरुद्दीन
1984 रवि शास्त्री
1982 मोहिंदर अमरनाथ
1981 दिलीप वेंगसरकर
1980 सैयद किरमानी
1980 चेतन शर्मा
1979 कपिल देव
1977 गुंडप्पा विश्वनाथ
1975 सुनील गावस्कर
1972 एकनाथ सोलकर
1972 बीएस चंद्रशेखर
1971 एस वेंकटराघवन
1970 दिलीप सरदेसाई
1969 बिशन बेदी
1968 ईरापल्ली प्रसन्ना
1967 अजीत वाडेकर
1966 चंडू बोर्डे
1965 विजय मांजरेकर
1964 मंसूर अली खान पटौदी
1961 सलीम दुर्रानी

पहले वनडे में किए थे चार मेडन ओवर

भारतीय टीम में चयन को लेकर शमी ने बताया कि वह क्लब का मैच खेल रहे थे और तभी मीडिया वाले वहां जुटने लगे। तब शमी ने पूछा कि इतनी भीड़ क्यों है। उनके दोस्त ने बताया कि भारतीय टीम में उनका चयन हो चुका है। अपने पहले वनडे मैच में ही शमी ने चार मेडन ओवर किए। इसके बाद रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने कमाल किया। अपने पहले टेस्ट में नौ विकेट लिए और अब वह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार हो चुके हैं।

Didi Bhuli Festival : दीदी भुली महोत्सव का सीएम पुष्कर धामी ने किया शुभारंभ

LEAVE A REPLY