Mumbai Indians : मुंबई इंडियंस ने बांधे Rohit Sharma की तारीफों के पुल

0
67

नई दिल्ली। Mumbai Indians :  मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार शाम सबको एक बड़ा झटका दिया। ऐसे में हार्दिक पांड्या ने कुछ दिन पहले अपनी नई टीम गुजरात टाइंट्स से पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी की।

Parliament Security Breach : संसद सुरक्षा चूक मामले में BJP सांसद का बयान होगा दर्ज

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बने हार्दिक

मुंबई इंडियंस ने अब रोहित शर्मा के हाथों से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया है। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के सफल कप्तान और पांच टाइटल जीताने वाले रोहित शर्मा का धन्यवाद किया।

मुंबई इंडियंस ने एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रोहित को हमेशा के लिए टीम का कप्तान बनाया और लिखा कि मुंबई इंडियंस में रोहित की विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा। रोहित 2013 में फ्रेंचाइजी के कप्तानी बने थे और उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया।

इस बीच फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा कि कप्तानी में बदलाव टीम के भविष्य की प्लानिंग है। हालांकि रोहित की कप्तानी में 2022 का सीजन टीम के लिए बेहतर नहीं रहा था।

सोशल मीडिया पर टीम के फॉलोअर्स में आई गिरावट

रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद टीम को फैंस की आलोचना का सामना भी करना पड़ा है। टीम कल से ही एक्स पर ट्रैंड कर रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर टीम के फॉलोअर्स में भी गिरावट आई है।इसके साथ ही फैंस पोस्ट के जरिए भी अपनी प्रतिक्रिया जता रहे हैं।

Ramdular Gond MLA : किशोरी से दुष्कर्म मामले में मदुलार गोंड को 25 साल की कैद

LEAVE A REPLY