Swachh Sarvekshan 2023 : इंदौर ने लगातार सातवीं बार जीता स्वच्छ शहर का अवार्ड

0
40

इंदौर। Swachh Sarvekshan 2023 गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुरस्कार लिया। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त हर्षिका सिंह भी मौजूद थे। तीसरे स्थान पर नवी मुंबई को मिला।

CM Yogi Adityanath : रामभक्तों के लिए बड़ा एलान; सारा खर्च जनप्रतिनिधि उठाएंगे

राज्यों में महाराष्ट्र नंबर वन

राज्यों के स्वच्छता रैंकिंग में महाराष्ट्र इस मामले में पहले नंबर पर आया है। मध्य प्रदेश को दूसरे सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा मिला है। वहीं स्वच्छ राज्यों में छत्तीसगढ़ तीसरे नंबर पर रहा। इस दौरान भोपाल को देश की स्वच्छतम राज्य राजधानी का खिताब मिला है। बता दें कि प्रदेश भर में आम लोगों से मिली प्रतिक्रिया (फीडबैक), स्वच्छता को लेकर प्रदेश भर में चलाई गई परियोजनाएं, बजट आवंटन आदि के आधार पर प्रदेशों की स्वच्छ रैकिंग तय की जाती है।

भोपाल पांचवां सबसे स्वच्छ शहर

देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले महानगरों की श्रेणी में भोपाल को देश का पांचवां सबसे स्वच्छ शहर चुना गया। महापौर मालती राय के साथ नगर निगम कमिश्नर फ्रेंक नोबल ए ने राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। 01 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में प्रदेश के नौरोजाबाद को फास्ट मूविंग सिटी का पहला और अमरकंटक को दूसरा पुरस्कार मिला।

स्वच्छता मिशन को लेकर हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा?

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 तक भारत को स्वच्छ बनाने की मांग की थी और खुले में शौच जाने को खत्म करने का बिड़ा उठाया था। उन्होंने कहा था कि महात्मा गांधी को स्वच्छ भारत से बेहतर तोहफा कैसे होगा। यह मिशन एक आंदोलन बन गया है।

विभिन्न श्रेणियों में प्रदेश होगा सम्मानित (Swachh Sarvekshan 2023)

स्वच्छता में अव्वल शहर (संभावित) : 1. इंदौर, 2. सूरत, 3. नवी मुंबई।
स्वच्छता में अव्वल प्रदेश : 1. मध्य प्रदेश, 2. महाराष्ट्र।
केंटोमेंट बोर्ड श्रेणी : महू।
पश्चिम जोन में 50 हजार आबादी वाले शहरों में : बुधनी (मप्र)।
स्वच्छ राजधानी : भोपाल
अन्य पुरस्कार : अमरकंटक शहर

मुख्य चौराहों पर होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

दिल्ली में आयोजित इस समारोह को लेकर इंदौरवासियों में उत्साह है। इंदौरवासी भी इस कार्यक्रम के साक्षी बन सकें, इसके लिए नगर निगम ने मुख्य चौराहों पर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है। जगह-जगह मिठाई बांटी जाएगी।

अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने बताया कि राजवाड़ा, बड़ा गणपति, महू नाका, मेघदूत चौराहा, 56 दुकान, निगम मुख्यालय सहित चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इन जगहों पर आमजन के बैठने की व्यवस्था भी रहेगी। निगमकर्मी भी इन चौराहों पर जनता के साथ जश्न में शामिल होंगे। 56 दुकान पर भी सफाई मित्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

राजवाड़ा पर होगा मुख्य समारोह

नगर निगम की टीम राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार लेकर गुरुवार रात करीब 8.30 बजे तक इंदौर पहुंच जाएगी। टीम एयरपोर्ट से सीधे राजवाड़ा पहुंचेगी। यहां देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जश्न मनाया जाएगा। ढोल-ताशे के साथ निगमकर्मी, सफाई मित्र, अधिकारी, कर्मचारी आयोजन में शामिल होंगे। इस मौके पर मिठाई वितरण भी किया जाएगा। कोई भी आम शहरी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकेगा।

Bharat Jodo Nyay Yatra : मणिपुर सरकार ने अनुमति देने से किया इनकार

LEAVE A REPLY