SP MP Inflammatory Remarks : सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की बढ़ी मुश्किलें, PM पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

0
11

SP MP Inflammatory Remarks :  बुंदेलखंड की हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी विवादों में घिर गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए उनके एक बयान ने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। इस मामले में पुलिस ने सांसद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tamil Nadu : विजय सरकार का बड़ा एक्शन,स्कूलों-पूजा स्थलों के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद

बता दें कि सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान संबोधन के वक्त सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए प्रधानमंत्री को ‘देशविरोधी’ तक कह डाला। सांसद ने पीएम के खिलाफ कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, जिसे भाजपा ने देश के सर्वोच्च पद का अपमान बताया है।

आल्हा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन

इस बयान के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद शहर के आल्हा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। वहीं, भाजपा द्वारा सांसद पर मुदकमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी।

ये था पूरा मामला

सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली कटौती, पेयजल संकट, स्मार्ट मीटर की समस्याओं और फसल बीमा घोटाले को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने मर्यादा की सीमाएं लांघ दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें देशविरोधी बताया और कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री न पहले कभी हुआ और न आने वाली सरकारों में होगा।

सांसद ने कहा था- हम डरने वाले नहीं

पुतला फूंके जाने और विरोध की खबरों के बीच सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि विरोधी लोग कुछ भी कर सकते हैं, उन्हें करने दें। हम डरने वाले नहीं हैं और सच्चाई बोलते रहेंगे। अगर भाजपा वाले मुकदमा लिखवाना चाहते हैं, तो लिखवा दें, इससे ज्यादा और क्या होगा।

Middle East conflict : ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’, पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने की बड़ी बैठक

LEAVE A REPLY