Shehzad Poonawalla : शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा? एक्स बायो से हटाया पार्टी का नाम

0
4

Shehzad Poonawalla :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूनावाला ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपा है। अपने फैसले के पीछे उन्होंने निजी कारण बताए हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

PM Modi Edited Video : पीएम मोदी के एडिटेड वीडियो मामले में एक्शन, मेटा इंडिया हेड के खिलाफ हैदराबाद में FIR दर्ज

एक्स प्रोफाइल में क्या बदलाव किया?

पूनावाला ने अपने एक्स प्रोफाइल के बायो में अब भाजपा का जिक्र नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘जीवनभर का समर्थक’ बताया है। पूनावाला ने गुरुवार को अपना बायो अपडेट किया, लेकिन उन्होंने इस्तीफे के पीछे कोई वजह नहीं बताई।

भाजपा में कैसे हुई थी एंट्री?

पूनावाला 2017 में कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद के बाद पार्टी छोड़ी थी। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया।

भाजपा और पीएम मोदी के समर्थक रहे हैं पूनावाला

पूनावाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के मुखर समर्थक रहे हैं। वह टीवी बहसों और अन्य मंचों पर अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लगातार कांग्रेस पर हमला बोला और राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं की आलोचना की।

BADRINATH DONATION THEFT : बदरीनाथ चढ़ावा चोरी, आरोपी नौटियाल के देहरादून सरकारी आवास पर छापेमारी

LEAVE A REPLY