Robert Vadra : प्रियंका गांधी को संसद भेजेगी कांग्रेस?

0
79

नई दिल्ली। Robert Vadra : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा पर बोला हमला , साथ ही वाड्रा ने इस बीच प्रियंका गांधी के संसद जाने पर भी बयान दिया। वाड्रा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A 2024 के आम चुनाव में एनडीए को कड़ी टक्कर देगा। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा।

Adhir Ranjan Chowdhury : निलंबन के बाद अधीर रंजन चौधरी का ये होगा अगला क़दम

प्रियंका गांधी के पास सांसद बनने की योग्यता

वाड्रा ने आगे प्रियंका गांधी के संसद में भेजने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि प्रियंका संसद में होनी चाहिए। उनके पास सभी योग्यताएं हैं। वह बहुत अच्छा काम करेंगी। रॉबर्ट ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार करेगी और उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी।

वाड्रा के बयान के बाद से कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को संसद भेजने की अटकलें लगने लगी हैं।

मणिपुर जल रहा और स्मृति ईरानी कर रही राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है और मंत्री जी को राजनीति करनी है। वाड्रा ने कहा,

कांग्रेस को देश की कई पार्टियों का अच्छा साथ मिला

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस को देश की कई पार्टियों का अच्छा साथ मिल गया है और हम भाजपा को 2024 में कड़ी टक्कर दे पाएंगे। लोग देश में बदलाव और प्रगति चाहते हैं। उनके पास स्मृति ईरानी की बकवास सुनने के लिए समय नहीं है।

PM Modi Sagar Visit : पीएम मोदी संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास के स्मारक का किया शिलान्यास