Onam festival: के अवसर पर केरल में धूम

0
763

नई दिल्ली। Onam festival:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को ओणम  के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। केरल में मनाया जाने वाला ओणम एक कृषि पर्व है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ‘ओणम पर्व की सभी को बधाई। यह त्योहार नई फसल के आगमन की खुशी मनाने का अवसर है। यह किसानों के अथक परिश्रम को दर्शाता है। यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव दर्शाने का अवसर भी है।’

World Entrepreneurs Day: मानव जीवन में उद्यमशीलता की अहम भूमिका

वहीं प्रधानमंत्री ने इस मौके पर मलयालम और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘ओणम के विशेष मौके पर शुभकामनाएं। यह पर्व पॉजिटिविटी और भाईचारे का प्रतीक है। मै सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने भी केरल निवासियों को ओणम पर्व की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस मौके पर ट्वीट कर केरल वासियों को बधाई दी।

Onam festival: को मलायलम कैलेंडर के चिंगम माह में 22वें नक्षत्र तिरुवोणम के दिन हर साल मनाया जाता है।केरल में इस पर्व को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन (ओणम) राजा महाबली की आत्मा केरल आकर राज्यवासियों को आशीर्वाद देती है।

Afghanistan Rescue mission: IAF विमान ने 85 के साथ काबुल से भरी उड़ान

LEAVE A REPLY