Lathamar Holi 2022: बरसाना के अलावा रावल में भी बरसते हैं प्रेम से पगे लट्ठ

0
326

आगरा। Lathamar Holi 2022:  भारतवर्ष में हर जगह होली खेली जाती है लेकिन ब्रज की होली का आनंद ही कुछ अलग ही देखने को मिलता है। ब्रज की होली देखने के लिए देश विदेशों से श्रद्धालु महावन, गोकुल, रावल, बलदेव, मथुरा ,वृंदावन, नंदगांव, बरसाना आदि प्रमुख तीर्थ स्थलों पर पहुंचते हैं।

War in Ukraine: यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के 15 छात्र, अब तक 240 की हो चुकी वापसी

राधारानी की जन्मस्थली रावल में होली महोत्सव की तैयारियां जोरों से शुरू

राधारानी की जन्मस्थली रावल में होली महोत्सव की तैयारियां जोरों से शुरू हो चुकी हैं। लठामार होली खेलने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल से होली खेलने के लिए हुरियारे रावल पहुंचते हैं। गोकुल से 10 किलोमीटर दूरी पर महावन मथुरा रोड़ पर स्थित रावल गांव पड़ता है।

यहां होली महोत्सव 13 मार्च को मनाया जायेगा। गांव की हुरियारिनियों ने अपने लठ्ठों को तेल पिलाना शुरू कर दिया है हुरियारिनें होली खेलने के लिए आतुर दिखाई देने लगी हैं।

रावल की हुरियारिनें सज धज कर होली खेलने के लिए राधारानी के मंदिर प्रांगण में पहुंचती हैं। होली खेलने आए हुरियारे होली के रसिया गाकर मस्त होकर नाचने लगते हैं। उधर हुरियारिनें रसिया गाती हुई हाथों में लट्ठ लेकर हुरियारों पर लट्ठें बरसाती हैं। रावल में होली देखने के लिए यूपी , हरियाणा , दिल्ली पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आदि प्रदेशों से श्रद्धालु आते हैं। जो रंग में डूब कर मस्ती में झूमते हुए होली का आनंद लेते हैं।

सेवारत पुजारी राहुल कल्ला ने बताया 13 मार्च को होली महोत्सव मनाया जायेगा जिसके लिए जयपुर से टेसू के फूलों से बना रंग एवं गुलाल लाया गया है। पहले राधारानी फूलों से होली खेलेंगी।

Lathamar Holi 2022: 13 मार्च को कार्यक्रम आयोजित होंगे

प्रातः सुबह 6:00 बजे मंगला आरती दर्शन, प्रातः 9:00 बजे श्रृंगार आरती दर्शन, दोपहर 12:30 बजे राजभोग दर्शन, दोपहर 2:30 बजे संगीत में भजन एवं रसिया गायन, शाम 3:00 से 6:00 बजे तक लट्ठमार होली प्रदर्शन, शाम 6:00 बजे संध्या आरती दर्शन, रात्रि 8:00 बजे शयन आरती दर्शन, होंगे।

UP Elections: एग्जिट पोल ने बढ़ाई अखिलेश की उम्मीदें, सपा को 238 सीटें मिलने का अनुमान

LEAVE A REPLY