Lalu Yadav Family Crisis : लालू यादव की रोहिणी आचार्य पर पहली प्रतिक्रिया; बातचीत से विवाद सुलझाने की बात कही

0
127

पटना। Lalu Yadav Family Crisis :  तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य के विवाद पर लालू यादव आरोपों के बीच कल राजद की बैठक हुई है। इसमें Lalu Yadav ने पहली बार तेजस्वी यादव और बेटी रोहिणी आचार्य के बीच हुई लड़ाई का जिक्र किया।

DA Hike : मुख्यमंत्री धामी ने राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ते का दिया तोहफा

उन्होंने अपने नेताओं से कहा कि यह हमारे घर का मामला है। सभी घर में इस तरह की बातें होती हैं। हम घर में ही सुलझाएंगे। मैं इसे निपटाने के लिए वहां हूं।

मीटिंग के दौरान, जिसमें लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी मीसा भारती और जगदानंद सिंह समेत RJD के सीनियर नेता शामिल हुए, जिसमें तेजस्वी को विधायक दल का नेता चुना गया।

लालू ने तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार चुनाव के लिए “बहुत मेहनत” की और पार्टी को आगे बढ़ाया है। करीब चार घंटे तक चली बैठक में तेजस्‍वी यादव ने जीतने वाले नेताओं व हारने वालों से विमर्श किया। इसी में राजद सुप्रीमो ने कहा क‍ि Tejashwi yadav नेता प्रत‍िपक्ष होंगे।

बताया गया कि बैठक में वन टू वन बात की गई। चुनाव के परिणाम को कोर्ट ले जाने पर भी बात हुई है। महागठबंधन के नेताओं से विमर्श कर इसमें आगे फैसला लिया जाएगा।

बैठक में पहुंचे उजियारपुर विधायक आलोक मेहता ने कहा कि समीक्षा की जा रही है कि कहां-कहां मैनीपुलेशन किया गया, प्रजातांत्रिक मूल्‍यों का हनन किया गया।

पूर्व विधायक अ‍ख्‍तरुल ईमान शाहीन ने कहा कि चुनाव का परिणाम अप्रत्‍याश‍ित रहा है। मतदान से पहले मह‍िलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे गए। चुनाव में धांधली की गई है। इसपर मिल बैठककर विमर्श किया जाएगा।

बता दें कि RJD 243 सदस्यों वाली विधानसभा में सिर्फ राजद सिर्फ 25 सीटें ही जीत पाई, जो 2010 के बाद किसी चुनाव में उसका दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन था। जिसके बाद से परिवार और पार्टी में माहौल गर्म है।

Bangladesh protests : बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन; 50 से ज्यादा लोग घायल

LEAVE A REPLY