Kishtwar Encounter : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन जवान घायल

0
183

Kishtwar Encounter :  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डोलगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ के दौरान सूत्रों के अनुसार तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उधमपुर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gold Silver Price : चांदी एक दिन में ही सवा लाख रुपये टूटी, सोना भी हुआ धड़ाम

जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स शामिल है और इसे ऑपरेशन त्राशी-I नाम दिया गया है। शनिवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया।

सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है। सुरक्षाबल हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं।

Maharashtra Deputy CM : महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्‍टी CM बनेंगी सुनेत्रा पवार! बेटे पार्थ के साथ पहुंचीं मुंबई

LEAVE A REPLY