Jharkhand : झारखंड में चंपई सोरेन ने ली CM पद की शपथ

0
47

Jharkhand : शुक्रवार को चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। गुरुवार को चंपई सोरेन को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री मनोनीत किया था। गठबंधन के विधायक हैदराबाद रवाना।

Budget 2024 : केंद्र का अंतरिम बजट गतिशील एवं विकासोन्मुखी-सीएम

शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही देर बाद ही झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक हैदराबाद जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि हमें सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था।

झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल (Jharkhand) से जल्द से जल्द सरकार बनाने के उनके दावे को स्वीकार करने का आग्रह किया था, क्योंकि राज्य में ‘भ्रम’ की स्थिति बनी हुई थी।

बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि चंपई सोरेन को अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस राज्य में झामुमो-नीत गठबंधन की सहयोगी पार्टी है।

भाजपा ने मामले में उठाए सवाल

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि दो दिनों से झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल और केंद्रीय नेताओं के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। कल जब पहला लेटर दिया गया तो उसमें भी तकनीकि त्रुटियां थीं। हम यही उम्मीद करते हैं कि झारखंड में जो हेमंत सोरेन का 4 वर्षों का काला अध्याय रहा है वो दोहराया ना जाए।

Snowfall in uttarakhand : बर्फ की सफेद चादर में ढका उत्तराखंड

LEAVE A REPLY