Jaipur truck accident : जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रॉला ने छह लोगों को रौंदा; तीन बच्चों की मौत

0
109

जयपुर। Jaipur truck accident :  जयपुर में मंगलवार एक सड़क हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे गुब्बारे बेचने वाले को रौंद दिया। हादसे में दो लोग घायल भी हो गए।

Chamoli: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला गरमाया, कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला मौन व्रत पर बैठे

हादसा श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर हुआ। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

रौंद गया ट्रक

बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने लोहे की रेलिंग तोड़ दी और सड़क किनारे नाले के पास खड़े बच्चों को कुचल दिया। टक्कर के बाद लोग नाले में गिर गए। तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे में शवों के चीथड़े उड़ गए। मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हादसे के फोटो और वीडियो वायरल हैं।

अभी कुछ दिन पहले जयपुर में ही एक होटल में निर्माणाधीन सीवरेज की दीवार अचानक गिर गई थी और इसके मलबे में मजदूर दब गए थे। इस हादसे में भी 3 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 12 लोग घायल हो गए थे।

PM Modi Indonesia Visit: PM मोदी आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो से मिलेंगे, समुद्री सहयोग पर फोकस रहेगा

LEAVE A REPLY