India UK relations : पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को दी बधाई

0
8

नई दिल्ली। India UK relations :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूके के नए नवेले प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को बधाई दी और कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंध और गहरे होंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस संबंध में पोस्ट किया।

Sonam Wangchuk Hunger Strike : सोनम वांगचुक ने बढ़ाई भूख हड़ताल, अस्पताल से लिखी चिट्ठी; बताया कब तक नहीं तोड़ेंगे

पीएम मोदी ने लिखा, ‘यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर श्री एंडी बर्नहम को हार्दिक बधाई। भारत और यूके साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े हैं और व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, रक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे कई क्षेत्रों में व्यापक सहयोग करते हैं।’

बर्नहम ने सोमवार को संभाला पदभार

पीएम ने आगे लिखा, ‘इस महीने CETA के लागू होने के साथ हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और भी मजबूत होने वाली है। मैं भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने और हमारे साझा विजन 2035 को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’

किंग ऑफ द नॉर्थ नाम से मशहूर बर्नहम ने सोमवार को नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। पिछले एक दशक में ब्रिटेन के सातवें प्रधानमंत्री बने बर्नहम ने देश में अस्थिरता का दौर खत्म करने और स्थिर व जिम्मेदार राजनीति देने का वादा किया है।

स्टार्मर ने पिछले महीने छोड़ा था पद

63 वर्षीय स्टार्मर ने पिछले महीने पद छोड़ने की घोषणा की थी। स्टार्मर के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने 14 वर्ष बाद 2024 में देश की सत्ता में वापसी की थी, लेकिन बाद में उनकी लोकप्रियता में कमी आने लगी।

अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन मामले में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन का नाम आने और फिर देश के स्थानीय चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद स्टार्मर की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठने लगे थे।

CJP protest : संसद भवन के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, अमित शाह से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान; अब तक क्या-क्या हुआ?

LEAVE A REPLY