Encounter In UP : एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया

0
340

Encounter In UP :  यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार की तड़के एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को मार गिराया। वह लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला एक लाख का इनामी बदमाश था। लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी।

Delhi Pollution : दिल्लीवासियों को प्रदूषण से मिली हल्की राहत, खराब श्रेणी में पहुंची फिजा

मुठभेड़ लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा मोड़ के पास हुई। मुठभेड़ उस समय हुई जब एसटीएफ और पुलिस टीम सुल्तानपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सक्रिय थी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी, लंभुआ ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बदमाश की पहचान तालिब उर्फ आजम खान (26) के रूप में हुई है। यह लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया का रहने वाला था। इसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। बताया गया कि इस पर लखीमपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनाम भी घोषित था।

Uttarakhand Malta Festival : मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ

LEAVE A REPLY