Delhi School Bomb Threats : दिल्ली में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

0
273

नई दिल्ली। Delhi School Bomb Threats : दिल्ली में चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल और द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल को बम उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं, ई-मेल से दोनों स्कूलों के स्टाफ में हड़कंप मच गया है।

UP Encounter : मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स ने शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया

बताया गया कि ई-मेल द्वारा धमकी दी गई है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ता की टीम भी मौके पर पहुंची है।

बता दें कि अभी तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। इससे पहले भी ई-मल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

40 स्कूलों को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी

बीते साल भी दिल्ली के 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। कई मामलों में दिल्ली पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है। लेकिन कई मामले पुलिस के लिए चुनौती भी बने।

UP Encounter : मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स ने शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया

LEAVE A REPLY