Covid 19 Vaccination: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव कल सभी राज्यों के साथ करेंगे बैठक

0
79

नई दिल्ली। Covid 19 Vaccination:  देश में कोविड रोधी टीकाकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। देश में वैक्सीन की अब तक 190 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ शुक्रवार को कोविड 19 टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आयी है।

Shri Kedarnath: में चल रहे निर्माण कार्यों का CS ने किया निरीक्षण

देश में क्या है वैक्सीनेशन की स्थिति?

कोविन वेबसाइट के मुताबिक देश में अब तक 191 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। इनमें से 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज जबकि करीब 88 करोड़ दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज दी जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश मे सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन (Covid 19 Vaccination) हुआ है। यहां अब तक 32 करोड़ 23 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। इसमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 17 करोड़ से अधिक, दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 14 करोड़ 59 लाख से अधिक और प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 29 लाख से अधिक है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां अब तक 16 करोड़ 62 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। इसमें पहली डोज लेने वाले 9 करोड़ चार लाख से अधिक, दूसरी डोज लेने वाले सात करोड़ 31 लाख से अधिक और प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 25 लाख 75 हजार से अधिक है।

कोरोना से 10 लोगों की मौत

गौरतलब है कि गुरुवार को देश में 2,364 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में छह केरल, एक-एक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के हैं। वहीं एक्टिव केस घटकर अब 15,419 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 0.50 है।

पांच लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

देश में अब तक कोरोना के कुल 4,31,29,563 सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 4,25,89,841 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, 5,24,303 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Uttarakhand Government and BPCL: के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर

LEAVE A REPLY