By Election 2023 : सात विधानसभा सीटों में से दो पर बीजेपी को मिली जीत,केरल में कांग्रेस जीती

0
36

By Election Results Live 2023: देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम (Bypoll Result) आज घोषित किए जा रहे हैं। इन छह राज्यों में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), केरल (Kerala), बंगाल (Bengal), झारखंड (Jharkhand) और त्रिपुरा (Tripura) शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

Heavy Rain : रुद्रप्रयाग में बारिश के कारण 16 सड़क अवरुद्ध, सुचारू करने की कार्यवाही गतिमान

उपचुनाव के परिणाम की पल-पल की अपडेट (By Election 2023)

डुमरी सीट से उम्मीदवार यशोदा देवी आगे

झारखंड की डुमरी सीट पर 18 राउंड की मतणना के बाद झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 6536 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 72042 मत मिले हैं। वहीं, आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 65506 मत मिले हैं।

घोसी सीट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 19028 मतों से आगे

मऊ की घोसी सीट से 14वें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 19028 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 54963 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 35935 वोट मिले हैं।

टीएमसी उम्मीदवार बंगाल की धुपगुड़ी सीट से 354 मतों से आगे

बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय सातवें राउंड की मतगणना के बाद 2931 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 72440 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 69509 वोट मिले हैं।

बागेश्वर में बीजेपी की जीत सीट, पार्वती दास 2726 मतों से आगे

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 13वें राउंड की मतगणना के बाद 2726 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 31411 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को 28685 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 1189 लोगों ने दबाया है। अभी एक राउंड की मतगणना बाकी है।

पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन को मिली जीत

केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 36667 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 78649 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 41982 मत मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 6486 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं।

डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी आगे

झारखंड की डुमरी सीट पर 10वें राउंड की मतणना के बाद आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 6946 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 39370 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 32424 मत मिले हैं।

घोसी से सपा 18215 मतों से आगे (By Election 2023)

मऊ की घोसी सीट से 12वें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 182159 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 48202 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 29987 वोट मिले हैं।

बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार 354 मतों से आगे

टीएमसी उम्मीदवार बंगाल की धुपगुड़ी सीट से मतगणना के बाद 3720 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पांच सितंबर को वोट डाले गए थे।

भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास बागेश्वर में 2259 मतों से आगे

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 2259 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 27123 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को 24864 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 1060 लोगों ने दबाया है।

सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 12139 मतों से घोसी सीट पर आगे

मऊ की घोसी सीट से दसवें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 12139 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 38635 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 26496 वोट मिले हैं। नोटा को 577 मत मिले हैं।

बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार 354 मतों से आगे

बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय 354 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 39160 मत मिले हैं। वहीं यदि बात करें, भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 38806 वोट मिले हैं। साथ ही 574 मत नोटा को मिले हैं।

पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन जीते

केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 36454 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 78098 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 41644 मत मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 6447 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं।

डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी आगे

झारखंड की डुमरी सीट से सातवें राउंड के बाद आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 1551 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 25557 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 24006 मत मिले हैं। वहीं, 1083 मत नोटा को मिले हैं।

डुमरी उपचुनाव में NDA प्रत्याशी आगे (By Election 2023)

डुमरी उपचुनाव में आठवें राउंड में बेबी देवी को 26794 वोट और एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी को 29633 वोट मिले हैं। इस तरह यशोदा देवी 2839 के अंतर से आगे हैं।

 9342 मत से घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे

घोसी उपचुनाव में 9वें राउंड की मतगणना हो चुकी है। सपा के सुधाकर सिंह को 34017 मत और भाजपा के दारा सिंह को 24675 वोट मिले हैं। सुधाकर सिंह 9342 मत से आगे हैं।

सातों सीटों पर अभी ये है हाल

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिल चुकी है। यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 6885 वोटों से भाजपा के दारा सिंह से आगे है। वहीं, बंगाल में अब टीएमसी उम्मीदवार आगे हो गए हैं। डुमरी में जेएमएम, केरल में कांग्रेस और उत्तराखंड में भाजपा आगे है।

Dehradun News : युवती ने कुत्ते को पिलाई बीयर वीडियो हुआ वायरल, मुकदमा दर्ज

LEAVE A REPLY