Indians Boat Capsize : वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत

0
101

हनोई। Indians Boat Capsize : वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास बड़ा हादसा हो गया है, जहां भारतीय नाविकों से भरी नाव समुद्र में पलट गई है। हनोई में भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। डूबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

US Iran conflict : ट्रंप ने ईरान को 1000 अमेरिकी मिसाइलों से तबाह करने की धमकी दी

समाचार एजेंसी पीटीआई ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि इस घटना में भारतीयों समेत 15 लोगों की मौत हो गई है।

खोज और बचाव अभियान जारी रहने के बीच भारतीय मिशन ने कंट्रोल रूम बनाए हैं। दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारी घटना की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं।

दूतावास ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक दुखद घटना में शनिवार को वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है।”

हेल्पलाइन नंबर जारी

आपातकालीन स्थिति में पीड़ितों की मदद और जानकारी के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारतीय महावाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित दूतावास में 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं।

प्रभावित परिवारों के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम

दूतावास ने बताया कि प्रभावित परिवारों को सूचना और सहायता प्रदान करने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारतीय वाणिज्य दूतावास में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी मदद के लिए इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Datia By-election : दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल, पथराव में DM-SP समेत कई घायल; धारा-163 लागू

LEAVE A REPLY