Bihar Political Crisis: बिहार में JDU-BJP गठबंधन टूटा

0
99

Bihar Political Crisis: बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। सीएम नीतीश शाम चार बजे राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। वहीं इससे पहले जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे। बिहार में जारी सियासी उठापटक से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें

Har ghar tiranga program: के अन्तर्गत आयोजित रैली में CM धामी ने किया प्रतिभाग

02:45 PM, 09-AUG-2022
नीतीश जी आगे बढ़िए, देश आपका इंतजार कर रहा: उपेंद्र कुशवाहा

जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है। इस ट्वीट से लग रहा है कि नीतीश कुमार देश की राजनीति के लिए अग्रसर होंगे।

02:13 PM, 09-AUG-2022
भाजपा ने हमेशा अपमानित किया: नीतीश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेडीयू की बैठक (Bihar Political Crisis) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अपमानित करने का काम किया है। जेडीयू को षडयंत्र के तहत खत्म करने की कोशिश की गई।

02:09 PM, 09-AUG-2022
नीतीश के साथ रहेंगे जीतनराम मांझी

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार में जो भी राजनीतिक परिस्थिति बने, वे हर हाल में नीतीश कुमार के साथ हैं।

01:17 PM, 09-AUG-2022
बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटा

बिहार की राजनीति में बड़े उलटफेर की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। हालांकि अभी आधिकारिक एलान अभी बाकी है। वहीं नीतीश कुमार चार बजे राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। वहीं जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे।

जानिए क्या हैं बिहार के राजनीतिक आंकड़े?

बिहार विधानसभा में सीटों की कुल संख्या 243 है। यहां बहुमत साबित करने के लिए किसी भी पार्टी को 122 सीटों की जरूरत है। वर्तमान आंकड़ों को देखें तो बिहार में सबसे बड़ी पार्टी राजद है। उसके पास विधानसभा में 79 सदस्य हैं। वहीं, भाजपा के पास 77, जदयू के पास 45, कांग्रेस के पास 19, कम्यूनिस्ट पार्टी के पास 12, एआईएमआईएम के पास 01, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पास 04 सदस्य हैं। इसके अलावा अन्य विधायक हैं।

कैसे बन रहे हैं नए समीकरण?

वर्तमान में जदयू के पास 45 विधायक हैं। उसे सरकार बनाने के लिए 77 विधायकों की जरूरत है। पिछले दिनों राजद और जदयू के बीच नजदीकी भी बढ़ी हैं। ऐसे में अगर दोनों साथ आते हैं तो राजद के 79 विधायक मिलाकर इस गठबंधन के पास 124 सदस्य हो जाएंगे, जो बहुमत से ज्यादा हैं। इसके अलावा खबर है कि इस गठबंधन में कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी भी शामिल हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस के 19 और कम्यूनिस्ट पार्टी के 12 अन्य विधायकों को मिलाकर गठबंधन के पास बहुमत से कहीं ऊपर 155 विधायक होंगे। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के चार अन्य विधायकों का भी उन्हें साथ मिल सकता है।

12:55 PM, 09-AUG-2022
लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने किया ट्वीट

लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेनधारी।

12:11 PM, 09-AUG-2022
भाजपा के 16 मंत्री नहीं देंगे इस्तीफा, शहनवाज ने भी दी प्रतिक्रिया

सूत्रों के हवाले से खबर ये भी आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी के 16 मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे। वे सीएम नीतीश के फैसले का इंतजार करेंगे। वहीं भाजपा- जदयू के बीच विवाद पर बिहार सरकार (Bihar Political Crisis) में मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। मैं पटना जा रहा हूं… हम दिन रात मेहनत करके उद्योग पर पटरी पर लाया है, मुझे पूरी उम्मीद है कि उद्योग पटरी पर रहेगी। मैं 3 बजे की फ्लाइट से पटना रवाना हो रहा हूं।

11:44 AM, 09-AUG-2022
सीएम नीतीश ने राज्यपाल से मिलने का मांगा वक्त, दे सकते हैं इस्तीफा

बिहार की सियासत में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांग लिया है। बताया जा रहा है कि नीतीश के साथ तेजस्वी भी राज्यपाल से मुलाकात करने जाएंगे। सूत्रों के हवाले से खबर ये भी है कि राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश इस्तीफा भी सौंप सकते हैं।

11:38 AM, 09-AUG-2022
हमें उम्मीद है बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी: कांग्रेस विधायक

महागठबंधन और JDU को मिलकर बिहार में सरकार बनाने की खबरों पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि अभी बैठक में यही बात होने जा रही है। हमें उम्मीद है ऐसा ही होगा। बैठक के बाद तस्वीर साफ होगी। बिहार को महागठबंधन की जरूरत है।

11:35 AM, 09-AUG-2022
हमारे नेता नीतीश कुमार का कद कोई छोटा कैसे कर देगा: नीरज कुमार

जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा है कि हमारे नेता के कद को छोटा करने की कोशिश की गई। हमारे नेता नीतीश कुमार का कद कोई छोटा कैसे कर देगा। बैठक में जो फैसला होगा वो आपको बताया जाएगा।

11:28 AM, 09-AUG-2022
नीतीश होंगे महागठबंधन के सीएम: कांग्रेस नेता का दावा

बिहार में उलटफेर लगभग तय है। पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता शकील अहमद ने दावा किया है कि नीतीश कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे।

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का हुआ गठन, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

 

 

LEAVE A REPLY