Bhagwant Mann Oath Ceremony: भगवंत मान आज लेंगे सीएम पद की शपथ

0
98

चंडीगढ। Bhagwant Mann Oath Ceremony: आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज नवांशहर के खटकड़ कलां में थोड़ी ही देर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह स्‍थल पर अरविंद केजरीवाल सहित अनेक आप के नेता पहुंच गए हैं। राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी समारोह के लिए पहुंचने वाले हैं और उनका हेलीकाप्‍टर पहुंच गया है।

Punjab Covid Update: कोविड से जुड़ी सभी पाबंदियां हटाई

राज्‍यपाल के पहुंचते ही शपथ ग्रहण समारोह शुरू

समारोह स्‍थल (Bhagwant Mann Oath Ceremony) पर भगंवत मान पहुंच गए हैं। आप के कन्‍वीनर और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री व पंजाब आप के प्रभारी मनीष सिसाेदिया भी पीली पगड़ी में समारोह में मौजूद हैं। राज्‍यपाल के पहुंचते ही शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो जाएगा। भगवंत मान भी समरोह स्‍थल पर पहुंचने वाले हैं। समारोह स्‍थल पर लोग केसरिया व पीली पगड़ी और महिलाएं केसरिया दुपट्टे में नजर आ रही हैं। मंच पर शहीदे आजम भगत सिंह और डा. भीमराव अंबेडरकर की फोटो लगी हुई है।

49 साल के भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे मे उम्र के मुख्‍यमंत्री

समारोह स्‍थल पर शपथ ग्रहण समारोह में सभी अतिथि पहुंच गए हैं। 49 साल के भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे मे उम्र के मुख्‍यमंत्री हैं। पंंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रहे हैं। समारोह स्‍थल पर आम आदमी पार्टी के नेता व राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह भी पहुंचे हैं। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री व आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी थोड़ी देर में ही समारोह में पहुंचेंगे। समारोह में लोग ‘ मेरा रंग दे बसंती चोला’ गीत गा रहे हैं और झूम रहे हैं।

चारोंं ओर पीली पगडि़यों की बाढ़

मंच से अभी देशभक्ति के गीत और आप की जीत को बयां करने वाले गाने बज रहे हैं। समारोह स्‍थल पर चारों ओर केसरिया और पीली पगड़ी़ नजर आ रही है। समारोह स्‍थल के मंच पर दिल्‍ली के मंत्री पहुंच गए हैं। समारोह पर मशहूर पंजाबी व सूफी गायक गुरदास मान भी पहुंचे हैं। समारोह के मंच में थोड़ी देर में ही राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मनोनीत भगवंत मान पहुंचेंगे। चारोंं ओर उत्‍साह का सैलाब उमड़ रहा है।

समारोह स्‍थल (Bhagwant Mann Oath Ceremony) के आसपास और समारोह वाले रास्‍तों में लंगर भी लगाए गए हैं। समारोह स्‍थल पर भारी भीड़ उमड़ी है। लोगों में काफी जोश-खरोश है। लोग भगवंत मान को शपथ ग्रहण करते हुए देखने के लिए काफी उत्‍सुक हैं।

इस समारोह को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी बनने वाली सरकार ने पूरा जोर लगाया हुआ है। आज भगवंत मान अकेले शपथ लेंगे और बताया जाता है कि उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। समारोह में आप नेता पहुंचने हैं। राज्‍यभर से लोग केसरिया ताने-बाने में समारोह स्‍थल पर पहुंचने लगे हैं। समारोह स्‍थल और इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

समारोह में पंजाबी सूफी गायक भगवंत मान

सूफी गायक गुरदास मान ने कहा, ‘यह (आप पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटें जीत रही है) अभी शुरुआत है। उनकी (आप) विचारधारा खास है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें (आप को) समृद्ध पंजाब बनाने की हिम्मत दें।

भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह स्‍थल पर पहुंचे लाेग

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समारोह में शामिल हा‍ेने आ रहे हैं। उन्‍होंने ट्वीट में कहा है कि ‘ आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं।’

समरोह स्‍थल पर लोगों का आना जारी है। लोग केसरिया पोशाक और पगड़ी में नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता भी केसरिया पोशाक में नजर आ रहे हैं। आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड़ढा भी केसरिया ताना बाना में नजर आए। उन्‍होंने मनोनीत मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के साथ अपनी तस्‍वीर इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया।

भगवंत मान के साथ पंजाब में आप के सह प्रभारी राघव चढ्डा

उन्‍होंने लिखा, आज पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि तीन करोड़ पंजाबियों को एक साथ भगवंत मान के साथ सीएम के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। वे इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने और शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबासाहेब अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेंगे।

भगवंत मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री होंगे, हालांकि पंजाब पुनर्गठन (1966) के बाद वह 19वें मुख्यमंत्री होंगे। खटकड़कलां में भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रास्तों में लोगों के लिए लंगर लगाए गए हैं।

बताया जाता है कि विभिन्न जिलों से लोगों को भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में लाने के लिए दो हजार बसों का भी प्रबंध किया गया है। समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्‍ली की पूरी कैबिनेट नवांशहर के खटकड़ कलां पहुंचेगी।

बताया जाता है कि गोवा से दो विधायक, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और उत्तराखंड से भी आम आदमी पार्टी के नेताओं को निमंत्रित किया गया है। हालांकि इस बात की कोई सूचना नहीं है कि भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी सरीखे नेताओं को आमंत्रित किया है कि नहीं।

BJP Parliamentary Party Meeting: PM ने कहा- अगर किसी का टिकट काटा गया तो यह मेरी जिम्मेदारी है

LEAVE A REPLY