Assam CM Oath Ceremony : दूसरी बार असम के सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा, इन 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

0
7

नई दिल्ली। Assam CM Oath Ceremony :  हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नेओग, AGP के अतुल बोरा और BPF के चरण बोरो शामिल हैं।

NEET 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG- 2026 परीक्षा रद्द करने का फैसला किया

गुवाहाटी के खानापारा इलाके में वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता बिस्वा सरमा और चारों विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हिमंत का दूसरा कार्यकाल

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुवेंदु अधिकारी, देवेंद्र फडणवीस समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, पवित्र मार्घेरिटा, BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद थे।

असम में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। बतौर मुख्यमंत्री हिमंत का यह दूसरा कार्यकाल होगा। जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, उनमें नेओग, बोरा और बोरो सरमा की पहली कैबिनेट के सदस्य थे, जबकि तेली, जो पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, राज्य की राजनीति में वापस लौटे हैं।

पिछली सरकार में नेओग वित्त मंत्री थीं, जबकि बोरा कृषि विभाग संभाल रहे थे और बोरो के पास परिवहन विभाग था। बता दें कि NDA ने 126 सदस्यों वाली विधानसभा में रिकॉर्ड 102 सीटें जीतीं, जिनमें से 82 सीटें BJP के खाते में गईं। BJP के सहयोगी दलों, असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) ने 10-10 सीटें जीतीं।

TRAFFIC JAM ON KEDARNATH ROUTE : सोनप्रयाग में लगा यात्रियों का भयंकर जाम, यात्री कर रहे धाम जाने का इंतजार

LEAVE A REPLY