Actress Akanksha Dubey Case : इस भोजपुरी सिंगर पर लगा आकांक्षा दुबे के मर्डर का आरोप

0
97

वाराणसी। Actress Akanksha Dubey Case  रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के कमरे में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। अभी तक ये कहा नहीं जा सकता कि आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या किया या उसकी हत्या हुई है। साथ ही पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है।

Coronavirus : कोरोना का खतरा फिर बड़ा, 10-11 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल

वहीं अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे (Actress Akanksha Dubey Case) का आरोप है कि 21 मार्च को हुए विवाद के बाद उसे कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह का बड़ा भाई संजय सिंह ने कुछ दिन पहले आकांक्षा दुबे की हत्या कराने की धमकी दी थी। धारा 306 के तहत समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने केस दर्ज करवाया ।

मधु दुबे का आरोप है कि जब वह दूसरे के साथ काम करने लगी तो समर सिंह उसका पहले का पैसा भी नहीं दिया। जब समर सिंह आकांक्षा दुबे को टॉर्चर करता, मारता – पीटता तब उससे मैंने भी पूछा था कि क्यों ऐसा कर रहा है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि उन्होंने वाराणसी के सारनाथ में संजय सिंह और समर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

उनका आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर उनकी बेटी आकांक्षा दुबे की हत्या की है और अब उन्हें इंसाफ चाहिए। मधु दुबे का यह भी कहना है कि जिस अवस्था में आकांक्षा दुबे का शव मिला है उसे देखकर कोई भी कह सकता है कि वह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि आकांक्षा दुबे बैठी हुई है और कोई बैठकर कैसे फांसी लगा सकता।

कोई इंसान पार्टी से इंजॉय कर आता है, तो बिना कुछ किए आत्महत्या नहीं करता। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के परिजन सिंगर समर सिंह और उसके बड़े भाई संजय सिंह पर आरोप लगाते हुए फूट-फूटकर सारनाथ थाने के बाहर रो पड़े।

Char dham Yatra : चारधाम यात्रा मार्ग पर लगेंगे 50 हेल्थ एटीएम

LEAVE A REPLY