Delhi Excise Policy : अदालत ने संजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

0
432

नई दिल्ली। Delhi Excise Policy : शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता संजय सिंह को रिमांड पूरी होने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने कहा कि अगर मुकदमे के संबंध में कुछ कहना है तो कहिए। यहां मोदी और अदानी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी मत कीजिए।

Israel War : ‘अगर इजरायल ने बमबारी नहीं रोकी तो बंधकों को मौत के घाट उतार देंगे’- हमास

राजनीतिक बयानबाजी मत कीजिए: अदालत

अदालत ने यह टिप्पणी तब की जब संजय सिंह ने पेश पर जाने के दौरान कहा कि मोदी अदाणी के पीएम हैं। यह भी कहा कि अडानी के घोटाले पर मैंने ईडी जांच की शिकायत की थी ईडी को उस पर‌ तो जांच हुई नहीं। अदालत ने संजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कब होगी घोटालों की जांच (Delhi Excise Policy)

पेशी के लिए जाते वक्त आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्र और पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी अदानी के पीएम हैं। अडानी के घोटाले पर मैंने जांच की शिकायत की थी ईडी को उस पर‌ तो जांच हुई नहीं। पीएम बताएं कि अदानी के घोटालों की जांच कब होगी।

बता दें कि पिछली सुनवाई में संजय सिंह को 13 अक्टूबर तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया था।

P20 Summit in Delhi : PM मोदी ने किया पी20 सम्मेलन का उद्घाटन

 

LEAVE A REPLY