State Foundation Day पर मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड युवावस्था में है

0
1016
State Foundation Day

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को state foundation day के अवसर पर कचहरी परिसर देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य बना।

राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार अग्रसर है।

उन्होंने कहा की उत्तराखंड युवावस्था में है। 2025 तक उत्तराखंड को सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

State Foundation Day के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वर्ष 2021

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वर्ष 2021 प्रदान किये जाने हेतु गठित की गयी समिति की संस्तुति के आधार पर सम्मान हेतु चयनित श्री अनिल जोशी, श्री रस्किन बॉण्ड, श्रीमती बछेन्द्री पाल, श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री नारायण दत्त तिवारी को यह सम्मान प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान का राज्य की ओर से दिया गया सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष 5 व्यक्तियों को दिये जाने वाला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को पहचान दिलाने वालों का सम्मान है, यह सम्मान प्रेरणा का कार्य भी करेगा।

LEAVE A REPLY