CNG Pump Blast : दिल्ली के टिकरी कलां में सीएनजी स्टेशन पर गैस टैंक फटा, एक की मौत; 5 लोग झुलसे

0
10

CNG Pump Blast :  दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक सीएनजी स्टेशन पर वाहन में गैस भरते समय उसके गैस टैंक में जोरदार विस्फोट हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं।

Vande Mataram Controversy : सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, गाजियाबाद कोर्ट में दाखिल हुई शिकायत; इस दिन होगी सुनवाई

अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की चपेट में आने से पास में खड़े छह लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा को घटना की सूचना अपराह्न 3.37 बजे मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

उन्होंने कहा कि विस्फोट के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए और स्थिति को नियंत्रण में किया। घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

UTTARAKHAND RAIN : उत्तराखंड में 40 घंटे से ‘आफत’वाली बारिश, नदियों में बही गाड़ियां; राहत-बचाव टीम सक्रिय

LEAVE A REPLY