INDIA BLOC MEETING : इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आईं हैं ममता बनर्जी

0
14

नई दिल्ली INDIA BLOC MEETING :  राजधानी दिल्ली में सोमवार को होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. इस दौरान टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे.

Philippines Earthquake : फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट

हालांकि, इस मुलाकात के बारे आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई. न ही अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर अपने एक्स हैंडल पर कोई पोस्ट लिखा. लेकिन, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के अधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करके इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी गई है.

एआईटीएमसी के एक्स हैंडल से पोस्ट करके लिखा गया है कि हमारी चेयरपर्सन ममता बनर्जी और हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आज दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. सौहार्दपूर्ण बातचीत के बाद, उन्होंने आगे की राह पर विस्तार से चर्चा की. जब भारत के लोग एकजुट होते हैं, तो दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें 2029 में न्याय, सम्मान और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने से नहीं रोक सकती.

बता दें कि ममता बनर्जी बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार हो रही इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची हैं.

23 राजनीतिक दलों ने की है कल की बैठक में शामिल होने की पुष्टि

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दोपहर में जानकारी दी थी कि 23 राजनीतिक दलों ने सोमवार को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने की पुष्टि की है. कुछ दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है.

हालांकि उन्होंने कहा कि हम मोदी सरकार की उन नीतियों और कार्रवाइयों का कड़ा विरोध व्यक्त कर रहे हैं जो लाखों भारतीयों से उनका वोट देने का अधिकार छीन रही हैं, रोज संविधान पर हमला कर रही हैं, जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही हैं. करोड़ों भारतीयों की रोजी-रोटी को गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं. लगातार महंगाई के जरिए घरेलू बजट को बिगाड़ रही हैं. लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात कर रही हैं.

JDA Bulldozer Action : जयपुर में नूरानी मस्जिद सील, बंद कर दिया गया इंटरनेट

LEAVE A REPLY