US President Trump : अमेरिकी संसद में बोले ट्रंप- सुप्रीम कोर्ट का टैरिफ पर रोक लगाना दुर्भाग्यपूर्ण

0
41

नई दिल्ली। US President Trump :  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में कहा, “हम लगातार बेहतर होते जाएंगे। यह अमेरिका का स्वर्ण युग है। जब मैंने 12 महीने पहले इस सदन में आखिरी बार भाषण दिया था, तब मुझे एक संकट में फंसा देश मिला था। जिसकी अर्थव्यवस्था स्थिर थी, मुद्रास्फीति रिकॉर्ड स्तर पर थी, सरहदें खुली हुई थीं, सेना और पुलिस के लिए भर्ती की प्रक्रिया भयावह थी।”

PM Modi Israel Visit : इजरायल दौरे पर पीएम मोदी, मुक्त व्यापार समझौते और आयरन डोम पर चर्चा संभव

उन्होंने कहा, “देश में अपराध चरम पर था और दुनिया भर में युद्ध और अराजकता फैली हुई थी। लेकिन आज रात, केवल एक वर्ष के बाद, मैं गरिमा और गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमने एक ऐसा परिवर्तन हासिल किया है जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा और एक ऐतिहासिक बदलाव लाया है। यह वास्तव में एक ऐतिहासिक बदलाव है।”

वेनेजुएला को बताया नया दोस्त

ट्रंप ने दावा किया कि देश में घरेलू विनिर्माण और नई नौकरियों में भारी उछाल आया है। हालांकि कई अमेरिकी अभी भी महसूस नहीं कर पा रहे कि अर्थव्यवस्था उनकी जेब पर असर डाल रही है। ट्रंप ने कहा, “हमने ऐसा बदलाव किया है जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा, और यह युगों का टर्नअराउंड है। हम कभी उस हालत में वापस नहीं जाएंगे जहां हम कुछ समय पहले थे।”

ट्रंप ने अपने भाषण में वेनेजुएला को नया दोस्त बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से टैरिफ को अवैध बताना दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है।

अर्थव्यवस्था पर ट्रंप का फोकस

ट्रंप का मुख्य फोकस अर्थव्यवस्था रहा। उन्होंने वादा किया कि फैक्टरियां, रोजगार और निवेश बढ़ते रहेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने बताया कि ट्रंप तर्क देंगे कि रिपब्लिकन ही जनता की जीवनयापन की चिंताओं को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।

लेविट ने कहा, “राष्ट्रपति यह केस बनाएंगे कि व्हाइट हाउस में उनके तीन और साल और कैपिटल हिल पर रिपब्लिकन के साथ हम अमेरिकी सपने को फिर हासिल कर सकते हैं — जैसा उनके पहले कार्यकाल में था, लेकिन जो बाइडेन और डेमोक्रेट्स के पिछले चार सालों में खो गया।”

Swami Avimukteshwaranand : इलाहाबाद HC पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद, पॉक्‍सो एक्‍ट में दर्ज मुकदमे के खिलाफ अग्र‍िम जमानत याचिका दायर

LEAVE A REPLY