Uttarakhand Electricity Tariff : यूईआरसी ने 18.86% बिजली टैरिफ वृद्धि प्रस्ताव खारिज किया

0
63

देहरादून। Uttarakhand Electricity Tariff :  उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों का ऐलान करते हुए प्रदेश के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।

Leander Paes in BJP : भाजपा में शामिल हुए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस, बढ़ी सियासी हलचल

आयोग ने यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल द्वारा प्रस्तावित 18.86% टैरिफ वृद्धि को खारिज कर दिया है। हालांकि, टैरिफ संरचना को संतुलित बनाने के लिए कुछ श्रेणियों में संशोधन किए गए हैं।

आयोग ने सभी उपभोक्ता वर्गों के लिए क्रॉस-सब्सिडी को राष्ट्रीय टैरिफ नीति के ±20% के भीतर रखा है और फिक्स्ड/डिमांड चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा दरें यथावत रखते हुए सिंगल पॉइंट बल्क सप्लाई (RTS-1) का टैरिफ 7.50 रुपये से घटाकर 6.25 रुपये प्रति KVAh कर दिया गया है।

औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए लोड फैक्टर आधारित दरों में बदलाव करते हुए 50% से अधिक लोड फैक्टर पर टैरिफ घटाकर 6.60 रुपये प्रति KVAh किया गया है।

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 25 किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 22.5% की छूट दी जाएगी।

वहीं निरंतर आपूर्ति अधिभार को 15% से घटाकर 7.5% कर दिया गया है।

घरेलू टैरिफ (वर्तमान बनाम प्रस्तावित बनाम अनुमोदित)
1. लाइफ-लाइन उपभोक्ता
वर्तमान: ₹1.85 /kWh | ₹18/कनेक्शन
प्रस्तावित: ₹1.94 /kWh | ₹18/कनेक्शन
अनुमोदित: ₹1.85 /kWh | ₹18/कनेक्शन

2. अन्य घरेलू उपभोक्ता
(i) 0–100 यूनिट/माह

वर्तमान: ₹3.65 /kWh
प्रस्तावित: ₹4.23 /kWh
अनुमोदित: ₹3.65 /kWh
(ii) 101–200 यूनिट/माह

वर्तमान: ₹5.25 /kWh
प्रस्तावित: ₹6.09 /kWh
अनुमोदित: ₹5.25 /kWh
(iii) 201–400 यूनिट/माह

वर्तमान: ₹7.15 /kWh
प्रस्तावित: ₹8.29 /kWh
अनुमोदित: ₹7.15 /kWh
(iv) 400 यूनिट से अधिक

वर्तमान: ₹7.80 /kWh
प्रस्तावित: ₹9.04 /kWh
अनुमोदित: ₹7.80 /kWh
फिक्स्ड चार्ज (अन्य घरेलू)

वर्तमान
1 kW तक: ₹75/माह
1–4 kW: ₹85/kW/माह
4 kW से अधिक: ₹100/kW/माह
प्रस्तावित:
1 kW तक: ₹87/kW/माह
1–4 kW: ₹99/kW/माह
4 kW से अधिक: ₹116/kW/माह

अनुमोदित:
1 kW तक: ₹75/माह
1–4 kW: ₹85/kW/माह
4 kW से अधिक: ₹100/kW/माह

3. सिंगल पॉइंट बल्क सप्लाई (RTS-1)
वर्तमान: ₹7.50 /kVAh | ₹120/kVA
प्रस्तावित: ₹7.88 /kVAh | ₹135/kVA
अनुमोदित: ₹6.25 /kVAh | ₹120/kVA

Bihar Temple Stampede : राष्ट्रपति के दौरे के समय मघड़ा मंदिर में भगदड़, आठ की मौत

LEAVE A REPLY