SRISHTI KANDARI DEATH CASE : सृष्टि कंडारी मौत मामले में CB-CID जांच के आदेश जारी, विधायक की मांग पर सीएम धामी ने दिए थे आदेश

0
8

देहरादून: SRISHTI KANDARI DEATH CASE   देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब CB-CID के पास पहुंच गया है. मामले की गंभीरता और लगातार उठ रही निष्पक्ष जांच की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण की जांच अपराध अनुसंधान विभाग (CB-CID) को सौंपने के लिखित आदेश जारी कर दिए हैं. मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद अब पूरे मामले की नए सिरे से गहन जांच होगी.

Bankipur by-election : 31 साल बाद BJP के गढ़ में प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज की

सृष्टि कंडारी की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शुरुआत से ही मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी. उनका कहना था कि मामले से जुड़े कई ऐसे पहलू हैं, जिनकी गहराई से जांच किए जाने की जरूरत है. इसी क्रम में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण को CB-CID को सौंपने की मांग की.

मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान विनोद कंडारी ने कहा सृष्टि कंडारी की मौत ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच कराई जाए, ताकि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या आपराधिक साजिश सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.

वहीं मुख्यमंत्री ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल गृह सचिव को जांच CB-CID को सौंपने के निर्देश दिए. सरकार का मानना है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में स्वतंत्र और व्यापक जांच से ही सभी तथ्यों को सामने लाया जा सकता है. लोगों का भरोसा भी कायम रहता है. आदेश जारी होने के बाद अब CB-CID पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज, पुलिस विवेचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं की दोबारा समीक्षा करेगी.

वहीं, शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत मामले में CBCID जांच के लिए उत्तराखंड शासन से आदेश जारी हो चुका है.

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि CB-CID निष्पक्ष तरीके से जांच करेगी. उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा न्याय की प्रक्रिया में समाज के सभी लोगों का सहयोग और विश्वास जरूरी है,

दरअसल, सृष्टि कंडारी की मौत के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. कई लोगों का कहना था कि घटना की हर परिस्थिति की बारीकी से जांच होनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की आशंका या भ्रम की स्थिति खत्म हो सके. इसी वजह से मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग लगातार तेज होती गई.

LPG Cylinder Price Cut : कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम ₹200 से अधिक घटे, जानें क्या हैं नए रेट

 

LEAVE A REPLY